newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arvind Kejriwal: केजरीवाल को ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में फिर से चुना गया, कार्यकारिणी की बैठक में लगी मुहर

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी की रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें अरविंद केजरीवाल को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में फिर से चुना गया।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें अरविंद केजरीवाल को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में फिर से चुना गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस मीटिंग में पदाधिकारियों ने सीएम केजरीवाल पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से पार्टी का गठन हुआ है। तब से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं।

Kejriwal-

दिल्ली में इस समय कैबिनेट मंत्री गोपाल राय पार्टी के प्रदेश संयोजक हैं। इसके अलावा इस बैठक में पंकज गुप्ता को सचिव और एनडी गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। बता दें कि एनडी गुप्ता दिल्ली से राज्यसभा सदस्य हैं। जबकि पंकज गुप्ता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।

इससे पहले पार्टी की शनिवार को बैठक हुई थी। जिसमें नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था। कार्यकारिणी में सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कुल 34 नेताओं को जगह दी गई है। इनमें उन राज्यों के नेता भी शामिल हैं जहां पर आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं।