newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

उत्तर प्रदेश में बढ़ी संक्रमितों की संख्या, राज्य में 1848 पॉजिटिव

कोरोनावायरस के संक्रमण का कहर उत्तर प्रदेश में कम नहीं हो पा रहा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज से मिली सैंपल टेस्ट रिपोर्ट में पांच और मुरादाबाद में चार लोग पॉजिटिव हैं।

लखनऊ। कोरोनावायरस के संक्रमण का कहर उत्तर प्रदेश में कम नहीं हो पा रहा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज से मिली सैंपल टेस्ट रिपोर्ट में पांच और मुरादाबाद में चार लोग पॉजिटिव हैं। लखनऊ से मिली रिपोर्ट में पांच में से तीन लोग कानपुर तथा दो लोग लखनऊ के हैं।

india Corona case

मुरादाबाद के चार पॉजिटिव में से तीन लोग जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। एक जोया अमरोहा का है। एक आजाद नगर, एक मुगलपुरा और एक लखीमपुर खीरी का है। पॉजिटिव आये लोगों में तीन की कोरोना जांच दोबारा कराई गई थी। शनिवार को सुबह तथा शाम की रिपोर्ट में 169 पॉजिटिव केस मिले थे। इस तरह से अब तक प्रदेश में 1848 लोग पॉजिटिव हैं।

odisha corona

अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से 28 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इनमें से नौ आगरा तथा छह मुरादाबाद के हैं। संतकबीर नगर में कल एक ही परिवार के 18 लोग संक्रमित मिले थे, जबकि प्रदेश में शनिवार को 1601 संदिग्ध को विभिन्न जिलों में भर्ती किया गया था। इसके साथ ही 35 को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Jammu Kashmir Corona icon

प्रदेश में अब तक कुल 261 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अभी सर्वाधिक 371 पॉजिटिव आगरा में हैं और दूसरे नंबर पर 206 लोग लखनऊ में हैं। इसके अलावा अलीगढ़ शहर में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सहित अब तक 17 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। एक की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, लेकिन उसे अभी घर नहीं भेजा गया है। 16 मरीज अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।