newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शपथ लेने के बाद बोले केजरीवाल- ‘हम केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे’

दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल की सुनामी एक बार फिर से दिखी है। 2020 के विधानसभा चुनावों में केजरीवाल की पार्टी को 62 सीटें मिली और भाजपा को 8 सीटें। वहीं कांग्रेस को इस चुनाव में शून्य सीटें मिली हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल की सुनामी एक बार फिर से दिखी है। 2020 के विधानसभा चुनावों में केजरीवाल की पार्टी को 62 सीटें मिली और भाजपा को 8 सीटें। वहीं कांग्रेस को इस चुनाव में शून्य सीटें मिली हैं। रविवार को दिल्ली के मुख्यंमत्री पद की शपथ लेने का कार्यक्रम रामलीला मैदान में हुआ।

Kejriwal Poster

शपथ का कार्यक्रम यहां देखें लाइव-

अपडेट-

केजरीवाल ने फ्री की सुविधाओं पर कहा, ‘मां के लिए बच्चे का प्यार फ्री होता है। ऐसे सीएम पर लानत है जो स्कूल की फीस बच्चों से ले, मुफ्त इलाज न दे सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल अब पूरे देश में दिख रहा है। एक दिन भारत का डंका पूरे विश्व में बजेगा। आखिरी में सीएम ने ‘हम होंगे कामयाब’ गीत गाया और वंदे मातरम और भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन को विराम दिया।’

Kejriwal on modi

केजरीवाल ने कहा कि ‘चुनाव के दौरान जो भी राजनीतिक उठा-पटक हुई उसे भूल जाओ। हम केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे। आप किसी भी पार्टी या धर्म के हों, काम हो तो मेरे पास आ जाना। देश में दिल्ली से नई राजनीति की शुरुआत हुई है। दिल्ली के विकास के लिए प्रधानमंत्री का आशीर्वाद चाहता हूं। मैं सबके साथ मिलकर काम करना चाहता हूं।’

अरविंद केजरीवाल ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ये मेरी नहीं, दिल्लीवालों की जीत है। वोट देने वाले, नहीं देने वाले दोनों का मुख्यमंत्री हूं। मैं दिल्लीवालों के जिंदगी में खुशहाली लाने की कोशिश करूंगा।

Kejriwal Cabinet Swarn

केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत ने मंत्री पद की शपथ ली है।

केजरीवाल अपने 6 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ।

भाजपा की तरफ से इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता भी पहुंचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिसे समारोह में आना होगा वो आएगा। जीत और सफलता का मंत्र होता है कि झुक कर चलें। उन्होंने कहा कि जनता के लिए केंद्र और केजरीवाल सरकार मिलकर काम करें।

अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान के लिए निकल गए हैं। दोपहर 12.15 बजे वो सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, एलजी भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए निकल चुके हैं।

Anil Baijal Arvind Kejriwal

 

आम आदमी पार्टी ने चुनाव परिणाम के दिन AAP के कार्यालय परिसर में अपने पिता के साथ केजरीवाल के पुराने गेटअप में पहुंचे एक साल के ‘बेबी मफलरमैन’ अव्यान तोमर को खासतौर से आमंत्रित किया है।

Chhota Maflar Man

बता दें कि जिस रामलीला मैदान में हुए ऐतिहासिक अन्ना आंदोलन की कोख से आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ, उसी मैदान में आज रविवार को पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने जा रहे हैं।

मैदान का माहौल ऐसा है मानो राष्ट्रवाद का ज्वार उमड़ आया हो। अभी सुबह के साढ़े दस बजे तक मैदान भले ही पूरी तरह से न भरा हो, मगर शपथ ग्रहण का गवाह बनने आई जनता में उत्साह खूब दिख रहा है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल करीब साढ़े बारह बजे शपथ लेंगे।

देश भक्ति के बजते गाने, हाथों में लहराते तिरंगे और जगह-जगह फिल्म ‘नायक’ के अभिनेता अनिल कपूर के साथ केजरीवाल के बड़े-बडे पोस्टर से मैदान का माहौल एकदम फिल्मी दिख रहा है। ‘बॉर्डर’ फिल्म के देश भक्ति से भरे गानें, ‘संदेशे आते है हमें तड़पाते हैं’। या फिर ‘रंग दे बसंती’ के गाने, राष्ट्रवाद की मैदान में बयार बह रही है।

Kejriwal Swarn Tiranga
आज शपथ लेने के साथ अरविंद केजरीवाल दिल्ली की राजनीति में इतिहास रच देंगे। वह लगातार तीसरी बार शपथ लेने वाले दूसरे मुख्यमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस से शीला दीक्षित यह कारनामा कर चुकीं हैं। यह केजरीवाल का करिश्माई नेतृत्व ही है, जो आम आदमी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को 8 के मुकाबले 62 सीटों से हराकर तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।