newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assembly Election: यूपी में 59.83 फीसदी, पंजाब में 64.27 फीसदी हुई वोटिंग

पहले यूपी में दो दौर की वोटिंग हो चुकी है। गोवा और उत्तराखंड में भी मतदान हो चुका है। आज पंजाब की सभी 117 सीटों पर एक ही दौर में और यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर तीसरे दौर का मतदान हो रहा है। यहां जानिए पंजाब और यूपी में हो रही वोटिंग के बारे में पल-पल की खबरें…

नई दिल्ली। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। पहले यूपी में दो दौर की वोटिंग हो चुकी है। गोवा और उत्तराखंड में भी मतदान हो चुका है। आज पंजाब की सभी 117 सीटों पर एक ही दौर में और यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर तीसरे दौर का मतदान हो रहा है। यहां जानिए पंजाब और यूपी में हो रही वोटिंग के बारे में पल-पल की खबरें…

चुनाव आयोग ने कहा कि रविवार शाम पांच बजे तक तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश में 57.58 प्रतिशत और पंजाब में 63.44 प्रतिशत विधानसभा चुनाव हुए। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

विधानसभा चुनाव 2022 : दोपहर 3 बजे तक उत्तर प्रदेश में 48.81% और पंजाब में 49.81% मतदान हुए है।

पंजाब: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने मुक्तसर में अपने मताधिकार प्रयोग किया।

दोपहर 1 बजे तक पंजाब विधानसभा चुनाव में 34.10% और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 35.88% मतदान हुए हैं।

-सैफई में सपा के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंचे।

– सुबह 11 बजे तक पंजाब में 17.77 फीसदी और यूपी में 21.18 फीसदी मतदान। इससे पहले मतदान धीमी गति से हो रहा था।

-वोटिंग करते फोटो खींचने पर कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज।

-नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी के साथ जाकर डाला वोट। पंजाब में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।

sidhu and wife vote

-अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ सैफई के बूथ जाकर वोट डाला।

akhilesh with dimple vote

-सुबह 9 बजे तक पंजाब में 4.80 फीसदी और यूपी के तीसरे चरण के लिए 8.15 फीसदी वोट पड़े हैं।

-यूपी में फिलहाल पोलिंग की रफ्तार धीमी। औसतन 8 फीसदी के आसपास पड़े वोट।

-मुलायम सिंह के परिवार में मची जंग के बाद पहली बार रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव साथ दिखे। दोनों ने एक साथ सैफई में वोट डाला।

shivpal ramgopal

-शरीर से जुड़े सोहना और मोहना ने पंजाब के अमृतसर में वोट डाला।

conjoined twins vote

-पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान ने मोहाली में वोट डाला।

-राहुल गांधी ने पंजाब के लोगों से वोट देने की अपील अपने अंदाज में की।

-कानपुर के गोविंदनगर में बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी ने भी वोट डाला।

-सैफई में वोट डालने से पहले शिवपाल सिंह ने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लिया।

shivpal mulayam

-पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब और यूपी के मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की है।

-गृहमंत्री अमित शाह ने भी यूपी के वोटरों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

-यूपी और पंजाब में वोटिंग शुरू। शाम 6 बजे तक होगा मतदान। बुजुर्ग अगर चाहें, तो घर आकर वोट लेंगे मतदान कर्मी।

-पंजाब में 117 सीटों के लिए कुल 1304 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1209 पुरुष और 93 महिलाएं हैं। 2 ट्रांसजेंडर भी मैदान में हैं।

-पंजाब में 2.15 करोड़ वोटर आज प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

-24740 मतदान केंद्रों पर पंजाब के वोटर अपने अधिकार का प्रयोग करेगे।

-यूपी में 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

-यूपी के तीसरे दौर के मतदान में कुल 627 प्रत्याशी हैं। इनमें 97 महिलाएं हैं।

-यूपी के 2.16 करोड़ वोटर आज अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।

-25794 पोलिंग बूथ पर यूपी में मतदान का तीसरा दौर कराया जा रहा है।