newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assembly Election Results 2023: 3 राज्यों में जनता ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को दिखाया ठेंगा, मोहब्बत की दुकान का शटर भी दिया गिरा!

Assembly Election Results 2023: राहुल गांधी ने 7 सितंबर को 2022 को भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। जो कि कन्याकुमारी से शुरू होकर 30 जनवरी 2023 को कश्मीर में जाकर खत्म हुई थी। 12 राज्यों से होकर ये पदयात्रा निकली थी। माना जा रहा था कि राहुल गांधी की इस पदयात्रा से कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2024 इलेक्शन में फायदा पहुंचेगा। लेकिन चुनावी राज्यों के आए नतीजों ने उनकी भारत जोड़ो यात्रा को पूरी तरह से फ्लॉप साबित कर दिया है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वोटों की जारी है। रुझानों में साफ हो गया है कि इन तीनों ही राज्य में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है और कांग्रेस को सिरे से नकार दिया है। एमपी की बात करें तो  मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। वहीं राजस्थान में भी भाजपा को 100 से अधिक सीटें मिलते दिख रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी जनता ने कांग्रेस से सत्ता से बेदखल कर दिया है और भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है। तीनों ही राज्यों में कांग्रेस को शिकस्त मिलते दिखाई दे रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी  चुनावी राज्यों में लगातार रैलियां करते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते रहे। इसके अलावा राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेता चुनावी राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा और मोहब्बत दुकान खोलने की बात कर रहे थे। लेकिन 3 राज्य की जनता ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को ठेंगा दिखा दिया है, साथ ही मोहब्बत की दुकान का शटर भी गिरा दिया। रुझानों में सिर्फ तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिला है। बता दें कि इन सभी चुनावी राज्यों से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकली थी। लेकिन सिर्फ तेलंगाना में उनकी इस यात्रा का असर दिखा।

Bharat Jodo Yatra

बाकि तीन राज्यों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बेअसर साबित हुई। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक में पार्टी का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया था।  राहुल गांधी ने 7 सितंबर को 2022 को भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। जो कि कन्याकुमारी से शुरू होकर 30 जनवरी 2023 को कश्मीर में जाकर खत्म हुई थी। 12 राज्यों से होकर ये पदयात्रा निकली थी। माना जा रहा था कि राहुल गांधी की इस पदयात्रा से कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2024 इलेक्शन में फायदा पहुंचेगा। लेकिन चुनावी राज्यों के आए नतीजों ने उनकी भारत जोड़ो यात्रा को पूरी तरह से फ्लॉप साबित कर दिया है।

rahul gandhi bharat jodo yatra

राहुल गांधी भाजपा और आरएसएस पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते रहते है वहीं आज उनकी मोहब्बत की दुकान राज्य की जनता ने बंद करके रख दी है। एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को करारा शिकस्त मिली है। नतीजों से पहले कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही थी। लेकिन नतीजों में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। कही न कही पीएम मोदी को पनौती बताना भी उनको भारी पड़ते हुए दिख रहा है।

4 राज्यों के चुनावी नतीजे पर डालें नजर

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाते दिख रही है। भाजपा 161, कांग्रेस 67 और अन्य को 2 सीटें मिल रही है। इसके अलावा राजस्थान में अशोक गहलोत का जादू कम नहीं आया है। राज्य में भाजपा को 113, कांग्रेस 71 और अन्य 12 सीटें मिल रही है। छत्तीसगढ़ में भी बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। राज्य में सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है। भाजपा के खाते में 54 और कांग्रेस को 33 सीटें मिल रही है।