newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

New Year: 1 जनवरी 2022 से कई चीजें होने जा रही हैं महंगी, अगले 2 दिन में कर लें ये काम तो बचेगा पैसा

नए साल की पहली तारीख यानी 1 जनवरी से कई चीजें महंगी हो रही हैं। इनके बारे में भी आपको जानकारी दे देते हैं। यहां पढ़कर आपको पता चल जाएगा कि किन मदों में अब आपकी जेब ज्यादा ढीली होगी।

नई दिल्ली। दो दिन बाद नया साल 2022 आने जा रहा है। लोग काफी खुश हैं, लेकिन नए साल की पहली तारीख यानी 1 जनवरी से कई चीजें महंगी हो रही हैं। इनके बारे में भी आपको जानकारी दे देते हैं। यहां पढ़कर आपको पता चल जाएगा कि किन मदों में अब आपकी जेब ज्यादा ढीली होगी। अब आपको 1 जनवरी 2022 से एटीएम से कैश निकालने वाला चार्ज ज्यादा देना होगा। अब तक सीमा से ज्यादा ट्रांजेक्शन पर बैंक 20 रुपए प्रति विद्ड्रॉल लेते हैं। अब वे 21 रुपए लिया करेंगे। बात पोस्ट ऑफिस की कर लेते हैं। तमाम लोग यहां डिपॉजिट करते हैं। 1 जनवरी से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक IPPB के खाताधारकों को तय सीमा से ज्यादा पैसा निकालने या डिपॉजिट करने पर चार्ज देना होगा।

post office

आईपीपीबी के बेसिक सेविंग्स खाते में हर महीने 4 बार मुफ्त में पैसा निकाल सकेंगे। इसके बाद हर निकासी पर 0.50 फीसदी चार्ज लगेगा। ये चार्ज कम से कम 25 रुपए होगा। पैसे इस खाते में जमा चाहे कितनी बार भी कर सकते हैं। अन्य सेविंग खाते और चालू यानी करेंट खाते में 10 हजार तक जमा करने पर कोई चार्ज नहीं होगा। 10 हजार के बाद 0.50 फीसदी चार्ज लगेगा। बचत और चालू खातों में हर महीने 25 हजार तक की नकद निकासी मुफ्त होगी। इसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर 0.50 फीसदी चार्ज लगेगा।

clothes and shoes

अगले साल की 1 जनवरी से कपड़े और जूतों पर जीएसटी भी बढ़ जाएगा। इस पर अब 7 फीसदी जीएसटी बढ़ाई गई है। ऑटो या कार ऑनलाइन मंगाएंगे, तो उस पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा। इसके अलावा नए साल से मारुति सुजुकी, रेनो, होंडा, स्कोडा और टोयटा समेत सभी कारों की कीमत भी ज्यादा हो जाएगी। टाटा मोटर्स ने भी अपनी कारों की कीमत में ढाई फीसदी बढ़ोतरी का एलान किया है। ऐसे में अगर आपको गाड़ी खरीदनी है, तो उसे आज या कल खरीद लें, ताकि ज्यादा कीमत आपको न चुकानी पड़े। साथ ही कपड़े और जूते भी अभी से खरीद लें। वरना 1 जनवरी से आपको इनके लिए भी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।