newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ वाले प्रियंका गांधी के बयान पर बबीता फोगाट का वार, कहा- दीदी को 50…

UP: इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने परिवारवाद को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में चार साल में नया स्वरूप, विकास की नई रूपरेखा और स्वाभिमान का नया अभियान का आगाज हुआ है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें विकास की राजनीति को बढ़ावा दे रही है।

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय पहलवान और दंगल फिल्म से चर्चा में आई बबीता फोगाट ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। मंगलवार को ताजनगरी में प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं,लड़ सकती हूं’ वाले बयान पर हमला बोलते हुए फोगाट ने कहा कि 50 साल की उम्र में आकर उन्हें पता चला कि वह लड़की हैं और लड़ सकती हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ ही समाजवादी पार्टी पर भी बबीता फोगाट ने हमला बोला और सपा राज को गुंडों का राज करार दिया।

babita fogat

दरअसल, बबीता फोगाट ने मंगलवार को ताजनगरी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। फोगाट ने कहा कि उन्हें 50 साल की उम्र में आकर पता चला कि वह लड़की हैं और लड़ सकती हैं। प्रियंका गांधी की ये बात सुनकर उन्हें हंसी आती है। वहीं समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब सपा की सरकार सत्ता में थी तो उस वक्त गुंडों का राज था वहीं जब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई तो अब रामराज आ गया है।

परिवारवाद पर भी किया हमला

इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने परिवारवाद को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में चार साल में नया स्वरूप, विकास की नई रूपरेखा और स्वाभिमान का नया अभियान का आगाज हुआ है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें विकास की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। पिछली सरकार पर वार करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश का युवा राजनीति के पुराने घिसे हुए फार्मूले जिसमें जातिवाद, परिवारवाद, सम्प्रदायवाद था, उसे पीछे छोड़कर राष्ट्रवाद और विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है।