newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bank Holidays In November: नवंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays In November: नवंबर महीने में दिवाली, छठ जैसे खास त्योहार तो है ही बाकी ऐसे ही कई और त्योहार और दूसरे-चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको भी बैंक से जुड़े कोई काम है तो बैंकों में पड़ने वाली छुट्टियां देखकर ही बाहर निकलें।

नई दिल्ली। अक्टूबर और नवंबर का महीना त्योहारी सीजन कहलाता है क्योंकि इन महीनों में ज्यादातर त्योहार पड़ते हैं ऐसे में बैकों में भी छुट्टियां रहती हैं। अक्टूबर के महीने में तो कई दिन बैंक बंद ही रहे लेकिन अब नवंबर महीने में भी एक-दो नहीं बल्कि कुल 17 दिन हॉलिडे पड़ रहें हैं। नवंबर महीने में दिवाली, छठ जैसे खास त्योहार तो है ही बाकी ऐसे ही कई और त्योहार और दूसरे-चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको भी बैंक से जुड़े कोई काम है तो बैंकों में पड़ने वाली छुट्टियां देखकर ही बाहर निकलें। नवंबर महीने के लिए रिजर्व बैंक ने बैंकों के हॉलिडे की जो लिस्ट जारी की है, उसके मुताबिक बैंकों इस प्रकार बंद रहेंगे।

यहां देखें बैंक हॉलिडे की लिस्ट

1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट  (बेंगलुरु, इम्फाल रीजन में)
3 नवंबर: नरक चतुर्दशी  (बेंगलुरु रीजन में)
4 नवंबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/काली पूजा (देश के ज्यादातर शहरों-क्षेत्रों में)
5 नवंबर: बालि प्रतिपदा/विक्रम संवत नव वर्ष/गोवर्धन पूजा (देश के कुछ शहरों में)
7 नवंबर: रविवार
6 नवंबर: भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/निंगोल चक्कोउबा (देश के कुछ शहरों में)
10 नवंबर: छठ पूजा/डाला छठ (सायं अर्ध्य) (बिहार-झारखंड रीजन में)
11 नवंबर: छठ पूजा  (बिहार रीजन में)
12 नवंबर: वंगला फेस्ट‍िवल  (श‍िलॉन्ग रीजन के बैंकों में)
13 नवंबर: माह का दूसरा शनिवार
14 नवंबर: रविवार
19 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्ण‍िमा (देश के कई क्षेत्रों-शहरों में)
21 नवंबर: रविवार
22 नवंबर: कनकदास जयंती (बेंगलुरु रीजन के बैंकों में)
23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम (Seng Kutsnem, श‍िलॉन्ग रीजन के बैंकों में)
27 नवंबर: माह का चौथा शनिवार
28 नवंबर: रविवार