newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi in Himachal: हिमाचल में चुनाव से पहले फॉर्म में PM मोदी, विजयादशमी पर फूंका विजयी शंखनाद, जयराम सरकार की गिनाई उपलब्धियां

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में मुख्तलिफ मसलों का जिक्र कर लोगों को रिझाने की कोशिश की लेकिन उनके संबोधन के केंद्र में जयराम सरकार की उपलब्धियां तो कांग्रेस सरकार की खामियां रहीं। उधर, पीएम मोदी की दस्तक के साथ ही पूरी रैली मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठी।

नई दिल्ली। कभी जनसभा तो कभी रैली तो कभी पदयात्रा के जरिए लोगों से मुखातिब होने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैली ना महज निराली है, अपितु लोकप्रिय भी है। लोग उनकी इस शैली को इतना पसंद करते हैं कि उनकी रैली से लेकर जनसभा तक में लोगों को हुजूम उमड़ता है। लोगों के जेहन में उनके भाषण को सुनने की आतुरता हमेशा ही अपने चरम पर रहती है और प्रधानमंत्री भी लोगों की इस आतुरता को खूब पसंद करते हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश दौर पर गए। बता दें, इस साल हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम मोदी के गुजरात आमद को कई चश्मों से देखा जा रहा है।

वैसे तो पीएम मोदी ने अपने संबोधन में मुख्तलिफ मसलों का जिक्र कर लोगों को रिझाने की कोशिश की लेकिन उनके संबोधन के केंद्र में जयराम सरकार की उपलब्धियां तो कांग्रेस सरकार की खामियां रहीं। उधर, पीएम मोदी की दस्तक के साथ ही पूरी रैली मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठी। पीएम मोदी के भाषण के प्रति लोगों की प्रतिक्रियाओं ने यह बयां कर दिया है कि आगामी चुनाव में बीजेपी की एंट्री तय है।

इस बीच पीएम मोदी ने बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज का उद्घाटन करने के साथ मेडिकल डिवाइस पार्क और पिंजौर नालागढ़ फोरलेन की आधारशीला रखी। इसके बाद वे दशहरा महोत्स में शामिल होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में सूबे के विकास ने नई रफ्तार पकड़ी है। उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल में उबड़-खाबड़ सड़कें हुआ करती थी, लेकिन अब ना महज सड़कें सुदृढ हुई हैं, बल्कि सड़कों का विस्तार भी हुआ है।

छात्राओं ने बनाई पीएम की पेंटिंग

पहले सूबे के विकास की गति धीमी हुआ करती थी, लेकिन अब जयराम सरकार के कार्यकाल में सूबे के विकास ने नई रफ्तार पकड़ी है। इस बीच पीएम मोदी ने बिलासपुर में एम्स का भी उद्घाटन किया है। अब ऐसी स्थिति में आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी क्या कुछ कदम उठाते है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम