newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Bandh: किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कब तक चलेगा आंदोलन, कृषि मंत्री को बताया रट्टू

Bharat Bandh: दिल्ली की सीमा पर धरना देते हुए किसानों को 300 दिन से अधिक हो चुके हैं। हालांकि सरकार और किसानों प्रतिनिधियों के बीच10 दौर की बातचीत भी हो चुकी है लेकिन सभी बेनतीजा रही। जनवरी महीने में किसानों और सरकार के बीच आखिरी बातचीत हुई थी जिसके बाद से दोनों के बीच वार्ता बंद है।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन अब भी जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा ने आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद बुलाया है। किसानों ने बंद को लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर NH-9, NH-24 को किसानों ने जाम कर दिया है। किसान संगठन से जुड़े नेता भी बंद में शामिल हो गए हैं। गाजीपुर बॉर्डर के साथ ही शंभू बॉर्डर को भी किसानों ने जाम कर दिया है।

kisan..

हालांकि कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को 10 महीने बीत चुके हैं लेकिन अब भी सरकार और किसानों के बीच इसे लेकर कोई बात नहीं बन पाई है। बंद के बीच जब किसान नेता राकेश टिकैत से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के बातचीत के जरिए रास्ता निकालने के बयान पर सवाल किया गया, तो टिकैत ने कृषि मंत्री को रट्टू बताया। टिकैत ने कहा कि अगर सरकार कृषि कानूनों में सुधार दस साल करेगी तो ये आंदोलन भी 10 साल तक जारी रहेगा। हम तब तक वापस नहीं जाएंगे।

Rakesh Tikait

आगे टिकैत ने कहा कि बंदूक की ताकत से आप विचार नहीं बदल सकते। किसी के विचार को आप विचार से ही बदल सकते हैं। कृषि मंत्री को रट्टू कहते हुए टिकैत ने कहा कि उन्हें जैसे बचपन में पढ़ाया गया था, जो पढ़ लिया वो उतना ही बोलेंगे, इससे ज्यादा वो बोलेगा ही नहीं।


आपको बता दें, दिल्ली की सीमा पर धरना देते हुए किसानों को 300 दिन से अधिक हो चुके हैं। हालांकि सरकार और किसानों प्रतिनिधियों के बीच10 दौर की बातचीत भी हो चुकी है लेकिन सभी बेनतीजा रही। जनवरी महीने में किसानों और सरकार के बीच आखिरी बातचीत हुई थी जिसके बाद से दोनों के बीच वार्ता बंद है।