newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जानिए संविधान रचियेता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर क्या बोले भाजपा नेता अनिल जैन

भाजपा नेता डॉक्टर अनिल जैन ने भी इस मौके पर एक ट्वीट में आर्टिकल साझा करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

नई दिल्ली। पूरे देश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और लॉकडाउन के बीच सभी लोग अपने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं। इस लॉकडाउन के बीच ही आज संविधान के रचयिता भीमराव अंबेडकर की जयंती है।

bhim rao ambedkar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई बड़ी हस्तियों ने बाबा साहब की जयंती के मौके पर आज ट्वीट करके श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने इस मौके पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर सभी देशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा बाबा साहब अमानवता की हर चीज को नकारते थे, उन्होंने स्वतंत्रता के बाद भारत के लिए नई नीतियां, नया विजन दिया। बाबा साहब ने हमेशा समानता की बात की, जिसमें मानव की समानता से लेकर कानून की समानता तक की बात थी।

इसके साथ ही भाजपा नेता डॉक्टर अनिल जैन ने भी इस मौके पर एक ट्वीट में आर्टिकल साझा करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

anil jain 2

उन्होंने लिखा-

आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं डॉ. भीमराव आंबेडकर। हमें यह विचार करना चाहिए कि हमारा राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र कैसे सुनिश्चित होगा?