newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Qatar: 8 पूर्व नौसैनिकों को मिली सजा के खिलाफ भारत सरकार का बड़ा कदम, इतने दिनों के भीतर दाखिल करेगी अपील

दरअसल, भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि वो आगामी 60 दिनों के दरम्यान पूर्व नौसैनिकों को मिली सजा के विरोध में अपील दायर करेगा और कोशिश करेगा कि हमारे पूर्व नौसैनिकों को पूर्ण रूप से राहत मिल सकें।

नई दिल्ली। जासूसी के आरोप में बीते दिनों कतर ने भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई थी, जिसके बाद में भारत ने हस्तक्षेप जताया, तो मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया, लेकिन अब भारत सरकार इस पूर्णत: राहत के रूप में तब्दील करने की दिशा में सक्रिय हो चुकी है। आज इसी संदर्भ में भारतीय विदेश मंत्रालय ने बड़ी जानकारी दी है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि वो आगामी 60 दिनों के दरम्यान पूर्व नौसैनिकों को मिली सजा के विरोध में अपील दायर करेगा और कोशिश करेगा कि हमारे पूर्व नौसैनिकों को पूर्ण रूप से राहत मिल सकें। इस संदर्भ में आज विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि कतर की अदालत में बीते 28 दिसंबर को पूर्व नौसैनिकों को बड़ी राहत दी थी। फिलहाल, सभी को मिली सजा की अवधि अलग-अलग है। उन्होंने आगे कहा कि, ‘”…कानूनी टीम के पास अदालत का आदेश है, जो गोपनीय है। कतर की सर्वोच्च अदालत में अपील करने के लिए 60 दिन हैं…हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं…”

आपको बता दें कि बीते दिनों कतर की अदालत ने बीते दिनों पूर्व नौसैनिकों को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उसे उम्रकैद की सजा में तब्दील कर दिया था। इसे भारत के पूर्व नौसैनिकों के लिए बड़ी राहत और भारत सरकार के लिए बड़ी जीत के रूप में रेखांकित किया गया था।