newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Survey: 2024 से पहले का सबसे बड़ा सर्वे, अगर अभी हो जाये लोकसभा चुनाव तो भाजपा यूपी में तोड़ देगी 2014 का भी रिकॉर्ड

महाराष्ट्र की सियासी स्थिति की बात करें। ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी के खाते में 36 फीसद वोट मिलता हुआ नजर आ रहा है। इससे पहले विगत लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खाते में 28 फीसद वोट मिलता हुआ नजर आ रहा है। महाराष्ट्र में 48 सीटें तीन सीटें उद्धव ठाकरे गुट को मिलती हुई दिख रही है।

नई दिल्ली। वैसे तो 2024 के लोकसभा चुनाव में समय है, लेकिन क्या आपके मन में कभी ख्याल आया है कि मान लीजिए अगर अभी चुनाव हो जाए, तो किसकी सरकार बनेगी? इस सवाल का जवाब तो हमारे पास भी नहीं है और ना ही देश की जनता के पास है, क्योंकि सच्चाई यह है कि अभी तक चुनाव हुए ही नहीं हैं, तो इस संदर्भ में जवाब मिले, इसकी कोई संभावना ही नहीं है, लेकिन इंडिया टीवी मैटराइज का ओपिनिय पोल सामने आया है, जिसमें यह साफ जाहिर है कि अगर आज चुनाव हो गए, तो देश में किसकी सरकार बनेगी। तो आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि अगर आज लोकसभा के चुनाव में होते हैं, तो किसकी सरकार बनेगी। आइए, हम आपको राज्यवार तरीके से जनता के मिज़ाज़ से रूबरू कराते हैं।

तो ऐसा है यूपी की जनता का मिजाज़

चलिए, सबसे पहले यूपी की बात करते हैं। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। इंडिया टीवी मैटराइज के ओपिनियन पोल के मुताबिक, अगर आज चुनाव होते हैं, तो बीजेपी 80 में से 76 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रहेगी, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि 2014  और 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में बीजेपी की स्वीकार्यता 2024 में भी बढ़ रही है। वहीं, अगर दूसरे दलों की बात करें, तो अखिलेश यादव की पार्टी और कांग्रेस के खाते में दो सीटें जा सकती है। उधर, ओपिनियन पोल के मुताबिक, आप बसपा की दुर्गति का अंदाजा महज इसी से लगा सकते हैं कि पार्टी की दूर-दूर तक खाता खुलने की भी संभावना नजर नहीं आ रही है।  वहीं, अगर विगत लोकसभा चुनाव में इन दलों की चुनावी स्थितियों की बात करें, तो बीजेपी ने 80 लोकसभा सीटों में से 56 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, 2014 में बीजेपी ने 71 सीटों पर जीत हासिल की थी। अब इसी बीच आगामी लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी की स्वीकार्यता अपने चरम पर पहुंचती नजर आ रही है।

बिहार में भी बीजेपी के पक्ष में बह रही है बयार  

बिहार में भी बीजेपी के पक्ष में ही बयार बहती हुई नजर आ रही है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में 21 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है। जेडीयू को 14 और राजद को 4 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है। उधर, कांग्रेस के खाते में महज एक सीट ही जाती हुई नजर आ रही है। अब ऐसे में आप कांग्रेस की दुर्गति का अंदाजा सहज ही लगा सकते हैं। हालांकि, ओपिनियन पोल के मुताबिक, बिहार में गठबंधन की ही सरकार बनती हुई नजर आ रही है।

bjp in karnatka

जानिए पंजाब और हरियाणा का हाल

उधर, अगर पंजाब और हरियाणा की बात करें, तो यहां भी बीजेपी के पक्ष में ही माहौल नजर आ रहा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मौजूदा वक्त में जहां पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, तो वहीं हरियाणा में बीजेपी की सरकार है। ऐसी स्थिति में अगर इन सूबों के मौजूदा हालातों को आगामी लोकसभा चुनाव के चश्मे से देखे, तो पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं। उधर, बीजेपी के खाते में 3 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। अकाली दल को महज एक ही सीट से संतुष्ट होना पड़ रहा है। कांग्रेस के खाते में  तीन सीटें जातीं हुई नजर आ रही है। वहीं, अगर हरियाणा की बात करें, तो यहां लोकसभा की 10 सीटें हैं, जिसमें बीजेपी 9 सीटों पर जीतती हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही कांग्रेस 1 सीट पर जीतती हुई नजर आ रही है। उधर, हरियाणा में भी कांग्रेस अपने नाम दुर्गति का अध्याय ही लिखती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस को महज एक ही सीट से संतुष्ट होना पड़ रहा है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की बात करें, तो यहां लोकसभा की 6 सीटें हैं, जिसमें से तीन पर बीजेपी और  बाकी के तीन पर नेंका जीतती हुई नजर आ रही है।


जानिए गुजरात की स्थिति

उधर, गुजरात की बात करें तो अभी यहां बीजेपी की सरकार हैं। यहां लोकसभा 26 सीटें हैं, जहां बीजेपी के पक्ष में 61 फीसद वोट जाते हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस के 35 फीसद वोट मिलता हुआ नजर आ रहा है। बहरहाल, मौजूदा स्थितियों में बीजेपी के पक्ष में माहौल नजर आ रहा है। अब ऐसी स्थिति में गुजरात में आगामी दिनों में बीजेपी के लिए क्या कुछ स्थिति देखने को मिलती है। इस पर सभी की  निगाहें टिकी रहेंगी।

bjp 123

जानिए महाराष्ट्र का सूरतेहाल  

इसके साथ ही अगर महाराष्ट्र की सियासी स्थिति की बात करें। ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी के खाते में 36 फीसद वोट मिलता हुआ नजर आ रहा है। इससे पहले विगत लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खाते में 28 फीसद वोट मिलता हुआ नजर आ रहा है। महाराष्ट्र में 48 सीटें तीन सीटें उद्धव ठाकरे गुट को मिलती हुई दिख रही है। एकनाथ शिंदे को 11 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है। एनसीपी को 2019 में 16 फीसदी वोट मिले थे, अब उनको एक फीसदी वोट का लाभ मिल रहा है।

राजस्थान की सियासी स्थिति  

राजस्थान में कांग्रेस के सियासी स्थिति की बात करें, तो यहां बीजेपी और कांग्रेस के खाते में 25 -25 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस को यहां पर एक भी सीट नहीं मिल रही है। हालांकि 2019 में बीजेपी को 25 की 25 सीटें जीती थीं। इस बार भी बीजेपी वही दोहरा रही है।