newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

वीडियो शेयर कर मिजोरम के सीएम ने की बिहार के लोगों की तारीफ, कही ये बात

देशभर में इन दिनों लॉकडाउन लागू है। ऐसे में अलग-अलग शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों को स्पेशल ट्रेन से उनके गांव भेजा जा रहा है। इसी दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां ट्रेन में गांव वाले प्रवासियों को खाने के पैकेट पहुंचा रहे हैं।

पटना। पूरे देश में कोरोना संकट लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच हर राज्य सरकार अपने हिसाब से अब इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में जुटी हुई है। देशभर में इन दिनों लॉकडाउन लागू है। ऐसे में अलग-अलग शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों को स्पेशल ट्रेन से उनके गांव भेजा जा रहा है। इसी दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां ट्रेन में गांव वाले प्रवासियों को खाने के पैकेट पहुंचा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर किया है मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने।

लोग कर रहे हैं मदद

ये वीडियो बिहार के बेगूसराय का है। जैसे ही ट्रेन कुछ देर के लिए स्टेशन के पास रुकी तो गांव वाले खाने के पैकेट लेकर पहुंच गए। वीडियो शेयर करते हुए मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने लिखा है, ‘कुछ दिन पहले मिज़ोरम के लोगों ने रास्ते में ट्रेन से जाते हुए बाढ़ में फंसे लोगों की मदद की थी।

अब बिहार में घर लौटने वालों को खाना पहुंचा रहे हैं लोग। भलाई का बदला भला ही होता है। भारत बेहद खूबसूरत दिखता है, जब लोग प्यार बांटते हैं।’

बाढ़ पीडितों की मदद

बता दें कि दो दिन पहले मिजोरम के मुख्यमंत्री ने एक और वीडियो क्लीप ट्वीट किया था। इस वीडियो में बेंगलुरु से लौट रहे लोगों ने असम में बाढ़ पीड़ितों को खाने के सामान दिए थे। मुख्यमंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि मिजोरम के लोगों ने बाढ़ प्रभावित लोगों को अपने खाने के समान दिए।

सोशल मीडिया पर कई लोग मिजोरम के लोगों की तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा हर तरफ बिहार के वीडियो की भी चर्चा हो रही है।