newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राम विलास पासवान के निधन से खाली हुई थी सीट, BJP ने सुशील मोदी को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

Sushil Kumar Modi: राज्यसभा(Rajya Sabha) की इस एक सीट पर चुनाव आयोग (Election commission) अपनी तैयारी कर चुका है और इस पर 14 दिसंबर को उपचुनाव होगा। दरअसल रामविलास पासवान भी जब राज्यसभा पहुंचे थे तब वो भाजपा और जेडीयू के सहयोग से ही 2019 में निर्विरोध चुने गए थे।

नई दिल्ली। बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद बिहार में एक राज्यसभा सीट खाली हो गई थी। जिसके लिए अब भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तरफ से सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी अब तक बिहार में सत्ता में साथ देखे गए थे। लेकिन इस बार भाजपा आलाकमान ने सुशील मोदी की जगह अपने दो उपमुख्यमंत्री(तार किशोर प्रसाद और  रेणु देवी को) नीतीश की सहायता के लिए घोषित किए। ऐसे में कहा जा रहा था सुशील मोदी नाराज चल रहे हैं। हालांकि अब साफ हो गया है कि सुशील मोदी अगर उपमुख्यमंत्री नहीं बनाए गए तो उसकी भरपाई करने के लिए भाजपा उन्हें राज्यसभा भेज कर रही है। बता दें कि केंद्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने इस सीट पर पासवान की पत्नी रीना पासवान को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की थी।

sushil modi

उल्लेखनीय है कि बिहार में जब विधानसभा चुनाव हो रहे थे तो चिराग पासवान जिस जदयू के प्रमुख नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साध रहे थे। उस स्थिति में यह तय था कि लोजपा के प्रत्याशी को जदयू समर्थन नहीं देगी।

sushil kumar modi

14 दिसंबर को उपचुनाव

बता दें कि राज्यसभा की इस एक सीट पर चुनाव आयोग (Election commission) अपनी तैयारी कर चुका है और इस पर 14 दिसंबर को उपचुनाव होगा। दरअसल रामविलास पासवान भी जब राज्यसभा पहुंचे थे तब वो भाजपा और जेडीयू के सहयोग से ही 2019 में निर्विरोध चुने गए थे। इस सीट का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 तक है। बिहार से ऊपरी सदन के सदस्य पासवान का इसी 8 अक्टूबर को निधन हो गया।