newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BJP List For Himachal Election: हिमाचल के लिए बीजेपी ने जारी की 5 महिलाओं समेत 62 उम्मीदवारों की लिस्ट, सिराज से मैदान में सीएम जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर सिराज सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके मुकाबले कांग्रेस ने इस सीट से चेतराम ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने मंडी सीट से अनिल शर्मा और कांगड़ा सीट से पवन काजल को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी की पहली लिस्ट में 5 महिलाओं के भी नाम हैं।

नई दिल्ली। बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज 68 सीटों में से 62 के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पहली लिस्ट में प्रत्याशियों के जारी नामों में सीएम जयराम ठाकुर का नाम भी है। जयराम ठाकुर सिराज सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके मुकाबले कांग्रेस ने इस सीट से चेतराम ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने मंडी सीट से अनिल शर्मा और कांगड़ा सीट से पवन काजल को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी की पहली लिस्ट में 5 महिलाओं के भी नाम हैं। इसके अलावा पहली लिस्ट में बीजेपी ने 11 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। जबकि, 2 मंत्रियों की सीट भी बदल दी है। हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। नीचे आप देखिए किस सीट से बीजेपी ने किसे अपना उम्मीदवार बनाया है।

bjp himachal list 1

bjp himachal list 2

bjp himachal list 3

bjp himachal list 4