newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raj Kundra News: पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा पर BJP विधायक का बड़ा खुलासा, लगाया गेम गैम्बलिंग का आरोप

Raj Kundra News: शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम ने कहा कि राज कुंद्रा ने गैम्बलिंग गेम के जरिए पैसे की उगाही की। उनका आरोप है कि कुंद्रा ने डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर गरीब लोगों के पैसे हड़पे। इस दौरान भाजपा विधायक कदम ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का भी जिक्र किया।

नई दिल्ली। एक तरफ जहां पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर अब इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। अब भाजपा विधायक राम कदम ने इस मामले में महाराष्ट्र की उद्धव सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही राज कुंद्रा पर गेम गैम्बलिंग का आरोप लगाया है। बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को एडल्ट फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

raj-kundra-and-shilpa-shetty

शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम ने कहा कि राज कुंद्रा ने गैम्बलिंग गेम के जरिए पैसे की उगाही की। उनका आरोप है कि कुंद्रा ने डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर गरीब लोगों के पैसे हड़पे। इस दौरान भाजपा विधायक कदम ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का भी जिक्र किया।

राम कदम का कहना है कि इसमें राज कुंद्रा ने प्रचार प्रसार के लिए अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम का भी इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा, ”राजकुंद्रा ने ऑनलाइन गेम GOD के जरिए धोखाधड़ी की। शिल्पा शेट्टी की प्रतिभा का हम सम्मान करते हैं लेकिन इस गेम में प्रचार प्रसार के लिए शिल्पा शेट्टी के चेहरे का प्रयोग किया गया।”

raj kundra

राम कदम ने भी दावा किया कि एक अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को भी चिट्ठी लिखी थी। ये हिंदी फिल्म जगत की बड़ी फिल्म अभिनेत्री है। इस चिट्ठी में उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत की थी।