newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jharkhand: BJP नेता का घेरलू सहायिका पर टॉर्चर, सीमा पात्रा की करतूत जानकर कांप उठेगी आपकी रूह

Jharkhand: विवेक ने पुलिस की मदद से मुक्त कराया। बता दें कि विवेक सचिवालय में कार्यरत है। विवेक ने बताया कि जैसे ही उन्हें सुनीता पर हो रहे जुल्मों का पता लगा। तो उन्होंने इसकी जानकारी रांची के डीसी को दी।

नई दिल्ली। झारखंड की भाजपा नेता सीमा पात्रा पर उनके घरेलू सहायिका पर 8 साल टार्चर करने का आरोप लगा है। आरोप है कि सीमा पात्रा के घर पर पिछले 8 सालों से एक दिव्यांग लड़की काम कर रही थी। सीमा पात्रा से उसके साथ मारपीट करती थी। पुलिस ने मेड सुनीता को भाजपा नेता सीमा के घर से रेस्क्यू करा लिया है। सुनीता की मदद किसी और ने नहीं बल्कि बेटे आयुष्मान के दोस्त विवेक ने की। आयुष्मान ने अपने दोस्त विवेक को बताया था कि कैसे उसकी मां सीमा उसकी घरेलू सहायिका सुनीता को यातनाएं देते है। बताया जा रहा है कि सुनीता के शरीर में जख्मों के निशान देखने को मिले। उसके कई बार गर्म तावे से दागा गया। विवेक ने पुलिस की मदद से मुक्त कराया। बता दें कि विवेक सचिवालय में कार्यरत है। विवेक ने बताया कि जैसे ही उन्हें सुनीता पर हो रहे जुल्मों का पता लगा। तो उन्होंने इसकी जानकारी रांची के डीसी को दी।

जिसके बाद पुलिस की टीम सीमा पात्रा के घर पहुंची तो उन्हें सुनीता मिली। जिसके शरीर में जख्मों के कई निशान थे। वहीं इस पूरे मामले में सुनीता ने बताया कि सुनीता के साथ उन्होंने कुछ नहीं किया। उनका बेटा मानसिक रोगी है और उसने उन पर झूठा आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि सुनीता गुमला समुदाय की आदिवासी की लड़की है वो पिछले 8 सालों से सीमा के घर पर कामकाज कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की सच्चाई पता लगाने की तलाश में जुट गई है।

उधर मामला प्रकाश में आने के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा नेता सीमा पात्रा की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। ट्विटर पर #ArrestSeemaPatra तेजी से ट्रेंड कर रहा है। लोगों सीमा पात्रा पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे है।