newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tajinder Bagga Arrested: तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करने वाली पंजाब पुलिस पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस, हरियाणा पुलिस ने भी मामले में ली एंट्री

Tajinder Bagga Arrested: खबरों के मुताबिक, भाजपा प्रवक्ता बग्गा को राजधानी दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही है, मगर खबर है कि पंजाब पुलिस (Punjab Police) को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया है। खबर ये भी है कि पंजाब पुलिस पर दिल्ली में अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई है।

नई दिल्ली। शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता तेजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक, भाजपा नेता को पंजाब पुलिस ने दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं तेजिंदर सिंह की गिरफ्तार को लेकर सियासी पारा भी तेज हो गया है। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच घमासान छिड़ गया है। भाजपा ने बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब की मान सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  पर हमला बोला है। इसी बीच तेजिंदर बग्गा को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, भाजपा प्रवक्ता बग्गा को राजधानी दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही है, मगर खबर है कि पंजाब पुलिस (Punjab Police) को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र (Kurushetra) में रोक लिया है। खबर ये भी है कि पंजाब पुलिस पर दिल्ली में अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई है।

आपको बता दें, पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ एक अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी। इस एफआईआर में उनके खिलाफ भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी के आरोप को लेकर शिकायत की गई थी।

ध्यान हो कि बग्गा ने फिल्म कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files) पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बयान को लेकर उनपर जमकर निशाना साधा था।

Tajinder Bagga Arrested

इससे पहले भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर दावा किया कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। कपिल मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, “तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए। तजिंदर सिंह बग्गा एक सच्चा सरदार है उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता, एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों?”

शहजाद पूनावाला का सीएम केजरीवाल पर हमला-