newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Himachal Pradesh: BJP ने राजीव बिंदल को बनाया हिमाचल का नया अध्यक्ष

Himachal Pradesh: रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल का नया सरदार बनाया है। इससे पहले भी डॉ. राजीव बिंदल राज्य के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके है।  बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शिकस्त के बाद पार्टी ने पहली बार बड़ा बदलाव किया है।

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने बड़ा फेरबदल किया है। दरअसल पार्टी ने हिमाचल में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. राजीव बिंदल को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी है। अरुण सिंह ने पत्र जारी करते हुए लिखा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। हाल ही में सुरेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से यह पद खाली था।

वहीं रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल का नया सरदार बनाया है। इससे पहले भी डॉ. राजीव बिंदल राज्य के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके है।  बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शिकस्त के बाद पार्टी ने पहली बार बड़ा बदलाव किया है।

इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल में संगठन मंत्री पवन राणा को हटाकर सिद्धार्थन को यह जिम्मेदारी दी है। पवन राणा को  दिल्ली भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्ति कर दिया गया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव लागू होगी।