newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttarakhand: BJP के इस दिग्गज नेता का हुआ आकस्मिक निधन, PM मोदी हुए दुखी, लिखा ये मैसेज

Harbans Kapoor Passes Away: पीएम नरेंद्र मोदी ने हरबंस कपूर के निधन पर ट्वीट कर लिखा, ”उत्तराखंड के हमारे वरिष्ठ पार्टी सहयोगी हरबंस कपूर जी के निधन से दुखी हूं। एक अनुभवी विधायक और प्रशासक, उन्हें लोक सेवा और समाज कल्याण में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।”

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और आठ बार के विधायक हरबंस कपूर (Harbans Kapoor) का सोमवार को निधन हो गया। वो 75 साल के थे। उनके आकस्मिक निधन के बाद पार्टी और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। हालांकि, विपक्षी ने दृढ़ सियासी दुर्ग को जमींदोज करने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश की थी, लेकिन अफसोस वो उसमें कभी सफल नहीं हो पाई। वे आठ बार विधानसभा के सदस्य रहे। वे विधानसभा के अध्य़क्ष भी रह चुके थे। उन्होंने 8 मर्तबा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में शहरी विकास मंत्री का पदभार भी संभाल चुके थें। राजनीति गलियारों में उनकी तूती बोला करती थी।

Harbans Kapoor

पीएम मोदी ने जताया दुख-

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरबंस कपूर के निधन पर ट्वीट कर लिखा, ”उत्तराखंड के हमारे वरिष्ठ पार्टी सहयोगी हरबंस कपूर जी के निधन से दुखी हूं। एक अनुभवी विधायक और प्रशासक, उन्हें लोक सेवा और समाज कल्याण में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।”

सीएम धामी ने कैंट देहरादून के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (Uttarakhand Governor Gurmit Singh) ने भी भाजपा विधायक हरबंस कपूर के निधन पर शोक जताया है।