newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi in LokSabha: ‘राहुल गांधी ने लोकसभा में महिला सांसदों की मौजूदगी में दिया फ्लाइंग किस’, स्मृति ईरानी का गंभीर आरोप

Rahul Gandhi: वहीं सदन में स्मृति ईरानी ने राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा, मैं एक बात पर आपत्ति दर्ज करती हूं। जिनको आज मुझे पहले वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया। उन्होंने जाते-जाते यहां एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। उन्होंने सदन से बाहर जाते वक्त महिला सासंदों फ्लाइंग किस का इशारा किया।

नई दिल्ली। सांसद सदस्यता बहाली के बाद आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपना पहला भाषण दिया। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर मणिपुर हिंसा को लेकर जमकर हमला बोला। लेकिन इसी बीच उन पर सदन में फ्लाइंग किस इशारे का आरोप लगा है। केंद्रीय स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए है। स्मृति ईरानी का आरोप है कि कांग्रेस नेता ने अपना भाषण खत्म करने के बाद संसद से बाहर जाते वक्त महिला सांसदों को फ्लाइंग किस किया। स्मृति ईरानी ने उनके इस बर्ताव की लोकसभा में निंदा भी। वहीं राहुल गांधी के इस व्यवहार की भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने लोकसभा स्पीकर से शिकायत भी कर दी है। भाजपा की महिला सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात कर चिट्ठी भी सौंपी। साथ ही राहुल गांधी के इस आचरण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं सदन में स्मृति ईरानी ने राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा, मैं एक बात पर आपत्ति दर्ज करती हूं। जिनको जिनको आज मुझसे पहले(राहुल गांधी) वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया। उन्होंने जाते-जाते यहां एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। उन्होंने सदन से बाहर जाते वक्त महिला सासंदों फ्लाइंग किस का इशारा किया। ऐसी गरिमा विहीन आचरण को देश के इस सदन में कभी नहीं देखा गया। वो उस खानदान के लक्षण है ये आज सदन में देश को पता चलेगा।

बता दें कि साल 2018 में भी इस तरह से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही थी। उस समय राहुल गांधी को सदन में आंख मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। जिस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कटाक्ष किया था।

बता दें कि 137 दिनों के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हुई। मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हुई। कल दिनभर वो भाजपा नेताओं के निशाने पर रहे। भाजपा का कहना था कि उन्होंने सबसे पहले संबोधन क्यों नहीं किया।