newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नए कृषि बिलों को लेकर भाजपा का ‘मेगा मिशन’, देश के सभी ज़िलों में आज से आयोजित होगी 700 ‘चौपाल’

BJP Chaupal: 11 दिसंबर से भाजपा(BJP) देश के सभी जिलों में चौपाल और प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करेगी। जिसके माध्यम से कृषि कानूनों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस चौपाल के जरिए भाजपा किसानों को उन बिंदुओं को समझाने का प्रयास करेगी जिसको लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिलों को लेकर दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। हालांकि मोदी सरकार की तरफ से लगातार किसान संगठनों से वार्ता का दौर जारी है। सरकार अपनी तरफ से साफ कर चुकी है कि किसान बिलों को वापस नहीं किया जाएगा लेकिन इसमें संशोधन पर विचार हो सकता है और इसके लिए सरकार कभी भी वार्ता के लिए तैयार है। आपको बता दें कि भाजपा नेताओं की तरफ लगातार कहा जा रहा है कि किसानों में इस कानून को लेकर विपक्षी दलों द्वारा भ्रम पैदा किया जा रहा है। इसी के चलते अब भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेगा मिशन की शुरुआत शुक्रवार से की है। बता दें कि 11 दिसंबर से भाजपा देश के सभी जिलों में चौपाल और प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करेगी। जिसके माध्यम से कृषि कानूनों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस चौपाल के जरिए भाजपा किसानों को उन बिंदुओं को समझाने का प्रयास करेगी जिसको लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है।

Narendra Singh Tomar farmer

बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी आज से नए कृषि बिलों पर देश के सभी ज़िलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और चौपाल आयोजित करेगी। आने वाले दिनों में 700 प्रेस कॉन्फ्रेंस और 700 चौपाल आयोजित की जाएंगी।

वहीं शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट के जरिए किसानों से एक खास अपील की। उन्होंने अपने ट्वीट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल की प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो भी शेयर किया है। बता दें कि जहां किसान संगठन अपनी मांग में केंद्र द्वारा पास किए गए कृषि कानूनों को वापस लेने की बात पर अड़े हैं तो वहीं सरकार किसानों से वार्ता कर कानूनों में संशोधन करने पर जोर दे रही है। पांच दौर की वार्ता, गृह मंत्री के साथ मुलाकात, लिखित प्रस्ताव पर भी किसान नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े हैं। इन सबके बाद गुरुवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर विस्तार से सरकार के रुख को स्पष्ट किया। इसी का वीडियो पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

Farmers protest

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, मंत्रिमंडल के मेरे दो सहयोगी नरेंद्र सिंह तोमर जी और पीयूष गोयल जी ने नए कृषि कानूनों और किसानों की मांगों को लेकर विस्तार से बात की है। इसे जरूर सुनें-

किसी भी मसले को हल करने के लिए संवाद को जरूरी बताते हुए पीएम मोदी ने बीते दिन नए संसद भवन की नींव रखते हुए भी एक खास संदेश दिया था और गुरु नानक देव की सीख सबके सामने कही थी। पीएम मोदी ने कहा था कि संवाद चलते रहना चाहिए और चर्चा होती रहनी चाहिए।