newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP MLC Election: 6 सीटों पर लहराया भाजपा ने भगवा, जानिए किसे कहां से मिली जीत

UP MLC Election: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (Uttar Pradesh Legislative Council) के 11 सीटों के चुनाव नतीजे घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में 6 सीटों पर भाजपा (BJP) का भगवा परचम लहराया है। आपको बता दें कि खंड शिक्षक और खंड स्‍नातक क्षेत्र की छह सीटों पर वहां सरकार चला रही भाजपा ने कब्जा जमाया है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 11 सीटों के चुनाव नतीजे घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में 6 सीटों पर भाजपा का भगवा परचम लहराया है। आपको बता दें कि खंड शिक्षक और खंड स्‍नातक क्षेत्र की छह सीटों पर वहां सरकार चला रही भाजपा ने कब्जा जमाया है। वहीं तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। इन 11 सीटों में दो सीटों पर निर्दलिय उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज की है। आपको इसके साथ ही बता दें कि खंड स्नातक कोटे से पांच निर्वाचन क्षेत्रों में जो चुनाव संपन्न हुए थे उसमें सपा ने दो जबकि भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव के लिए मतों की गणना शुक्रवार से शुरू हुई थी और रविवार शाम तक यह संपन्‍न हुई, जिसके बाद ये परिणाम सामने आए।

आपको बता दें कि लखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र से भाजपा के अवनीश कुमार सिंह, आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ही मानवेंद्र सिंह ‘गुरु जी’ और मेरठ स्नातक क्षेत्र से भाजपा के दिनेश गोयल ने जीत हासिल की है। वहीं वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से सपा के आशुतोष सिन्हा और झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक क्षेत्र से सपा के मान सिंह यादव ने जीत दर्ज की है। इसमें सबसे ज्यादा इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि खंड स्नातक क्षेत्र चुनाव में वाराणसी और झांसी-इलाहाबाद की जिन दो सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की है वह भाजपा के कब्ज़े वाली सीटें हैं। वहीं आगरा खंड स्नातक क्षेत्र की सीट पर सपा का दबदबा था जिससे भाजपा ने यह सीट छिन ली है। मेरठ की स्नातक सीट पर पिछले चार बार से निर्दलीय (शिक्षक दल) हेम सिंह पुंडीर जीतते आ रहे थे लेकिन इस बार उनका वर्चस्व खत्म हो गया है। जबकि लखनऊ खंड स्नातक सीट पर पिछली बार निर्दलीय कांति सिंह जीती थी लेकिन इस बार यह सीट भाजपा की झोली में गई है।

Cm Yogi Nasha Mukti

निर्वाचन आयोग की तरफ से प्रदेश के शिक्षक कोटे की 6 सीटों के परिणाम शुक्रवार को ही घोषित कर दिये गये थे, जिनमें तीन सीटें भाजपा, एक सपा और दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती थी।

वहीं लखनऊ खंड शिक्षक क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उमेश द्विवेदी ने दोबारा जीत दर्ज की इससे पहले वह निर्दलीय जीते थे। इसके अलावा मेरठ खंड शिक्षक क्षेत्र से भाजपा के ही श्रीशचंद्र शर्मा ने जीत दर्ज की। वहीं बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से भाजपा के हरी सिंह ढिल्लों ने जीत हासिल की। इसके अलावा वाराणसी खंड शिक्षक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की जबकि आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की है। गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से निर्दलीय (शिक्षक दल) ध्रुव कुमार त्रिपाठी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं।

BJP

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 100 सदस्यों की संख्या है जिसमें सपा के 52, भाजपा के 19, बसपा के आठ, कांग्रेस के दो, अपना दल सोनेलाल के एक, शिक्षक दल के एक और तीन निर्दलीय सदस्य हैं। इसके अलावा कुल यहां पर कुल 14 सीटें खाली थीं जिनमें 11 सीटों पर मंगलवार को मतदान हुआ। 11 सीटों के परिणाम घोषित होने के बाद सपा के सदस्यों की संख्या 55 हो गई जबकि भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। अभी विधान परिषद की तीन सीटें खाली हैं जिनपर चुनाव होना बाकी है।