newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#BoycottMyntra: फिर ट्रेंड कर रहा #BoycottMyntra, जानें क्या है पूरा मामला

#BoycottMyntra: काफी फजीहत होने के बाद मिंत्रा ने इस पर सफाई दी थी। स्क्रोलड्रोल ने इस इलेस्ट्रेशन को हटा दिया था और सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी भी मांगी थी। स्क्रोलड्रोल ने यह पोस्टर फरवरी 2016 में बनाया था और तुंरत ही इसे हटा दिया था।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर #BoycottMyntra और #UninstallMyntra एक बार फिर ट्रेंड होने लगा है। हालांकि यह बात पांच साल पुरानी है लेकिन आज फिर 5 साल पुराना एक पोस्टर मिंत्रा को प्रभावित करने लगा है। जिसके चलते ट्विटर पर एक बार फिर #BoycottMyntra और #UninstallMyntra ट्रेंड होने लगा है। बल्कि 5 साल पहले भी मिंत्रा ने यह पोस्टर नहीं बनाया था। दरअसल अगस्त 2016 में एक एंटी हिंदू पोस्टर के चलते ‘बॉयकॉट मिंत्रा’ ट्रेंड में चल रहा था। यह विज्ञापन एक एजेंसी स्क्रोलड्रोल ने मिंत्रा के लिए तैयार किया था। जिसमें महाभारत की द्रौपदी के चीरहरण पर बेस्ड इलस्ट्रेशन को इस्तेमाल किया गया था।

Myntra

इस विज्ञापन में ग्राफिक के जरिए दिखाया गया था कि जब दुशासन द्रौपदी का चीरहरण कर रहा है, तो उस वक्त कृष्ण मिंत्रा ऐप पर ‘एक्स्ट्रा लॉन्ग’ साड़ी सर्च कर रहे हैं। यह भारतीयों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने मिंत्रा को आड़े हाथों ले लिया। इस पर ट्विटर यूजर्स ने मिंत्रा को खरी खोटी भी सुनाई और बॉयकॉट मिंत्रा और अनइंस्टॉल मिंत्रा का ट्रेंड शुरू हो गया। युजर्स का कहना था कि यह महाभारत और हिंदू धर्म का अपमान है।

मिंत्रा ने दी थी सफाई

मामले में काफी फजीहत होने के बाद मिंत्रा ने इस पर सफाई दी थी। स्क्रोलड्रोल ने इस इलेस्ट्रेशन को हटा दिया था और सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी भी मांगी थी। स्क्रोलड्रोल ने यह पोस्टर फरवरी 2016 में बनाया था और तुंरत ही इसे हटा दिया था। तो वही मिंत्रा ने भी ट्वीट करके यह स्पष्ट किया था कि उसने यह एड क्रिएट नहीं किया है और न ही इसे एंडोर्स किया गया है। यह क्रिएटिव थर्ड पार्टी स्क्रोल डोल की ओर से तैयार किया गया पोस्ट है और इस बारे में मिंत्रा को भी किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई थी और न ही उससे मंजूरी ली गई थी। इस दौरान मिंत्रा का यह भी कहना था कि हम स्क्रोलडोल के खिलाफ हमारे ब्रांड का इस्तेमाल करने के लिए लीगल एक्शन लेंगे। इसके बाद स्क्रोलड्रोल ने इस आर्टवर्क की जिम्मेदारी ली थी।

5 साल बाद भड़के ट्विटर यूजर

वहीं अब 5 साल बाद उसी पुराने पोस्टर को इस्तेमाल करते हुए यूजर्स ने एक बार फिर मिंत्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि कुछ यूजर्स यह समझाते हुए दिखे कि ये इलस्ट्रेशन 5 साल पुराना है और मिंत्रा ने इसे नहीं बनाया था।