newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

तमिलनाडु : त्रिची में 14 वर्षीय लड़की का जला हुआ शव मिला

तमिलनाडु के त्रिची जिले के एट्टाराई गांव में एक 14 वर्षीय लड़की का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

त्रिची/तमिलनाडु। तमिलनाडु के त्रिची जिले के एट्टाराई गांव में एक 14 वर्षीय लड़की का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

त्रिची जोन की डीआईजी एनी विजया ने कहा कि 14 वर्षीय लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि हमने मामले की जांच एक विशेष टीम सौंपी है। हम जल्द ही दोषियों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने की उम्मीद करते हैं।

जानकारी के मुताबिक, मृतका नौवीं कक्षा की छात्रा है। दोपहर में घर से चली गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में परिवार के सदस्यों ने लड़की की खोजबीन शुरू की जिसके बाद उन्हें भुवनेश्वरी सामी मिल के पीछे उसकी जली हुई लाश मिली। बता दें कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।