नई दिल्ली। केवल शरीर मिलने से ही कोई इंसान नहीं बन जाता। सही मायने में इंसान वो है जिसमें आज भी इंसानियत जिंदा है। हम रोजाना कई ऐसे लोगों और चीजों से होकर गुजरते हैं जिसमें हमारे पास मौके होते हैं कि हम किसी न किसी की सहायता करें। चाहे फिर वो सहायता हम किसी व्यक्ति की करें या फिर जानवर की। इंसानियत और मानवता की मिसाल पेश करता एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स की मदद से बिल्ली की प्यास बुझ पाती है।
क्या है वीडियो में…
इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है। एक बिल्ली काफी प्यासी है जो पानी पीने के लिए नल के पास जाती है। हालांकि बिल्ली को पता नहीं होता कि आखिर नल से पानी कैसे आएगा। बिल्ली काफी देर तक नल के पास खड़ी रहती है। जिसके बाद एक शख्स आगे आता है और बिल्ली की मदद करते हुए नल को चालू कर देता है। नल से जैसे ही पानी आने लगता है तो वो प्यासी बिल्ली पानी पीकर वहां से चली जाती है। सोशल मीडिया पर अब लोग वीडियो में बिल्ली की मदद करने वाले उस व्यक्ति की तारीफ कर रहे हैं।
everyday, we get
so many opportunities
to be kind ? pic.twitter.com/nvbOnmFC9R— Dr. M V Rao, IAS (@mvraoforindia) February 1, 2022
ट्विटर पर शेयर किया गया है वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को आईएएस अधिकारी डॉ. एम. वी. राव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘प्रतिदिन, हमें दयालु बनने के कई अवसर मिलते हैं। बस हमें उस अवसर पर अमल करना होता है।’