newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भाजपा में शामिल होने के कारण देवेंद्र नाथ रे को ‘मारा’ गया : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पश्चिम बंगाल के हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली और घटिया है।

नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के विधायक देवेंद्र नाथ रे को इसलिए ‘मार डाला गया’ क्योंकि वह पिछले साल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। देब ने ट्वीट कर कहा, “हेमताबाद से भाजपा विधायक श्री देवेन्द्र नाथ रे का पार्थिव शरीर उत्तर दिनाजपुर में बिंदल में उनके गांव के घर के पास लटका पाया गया। लोगों का स्पष्ट मानना है कि पहले उनकी हत्या की गई और फिर लटका दिया गया। उनका अपराध? वह 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे।”

devendra nath ray

65 वर्षीय विधायक को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से लगभग 454 किलोमीटर दूर, उनके गांव में एक स्थानीय बाजार के पास अपने घर से कुछ मीटर की दूरी पर सोमवार सुबह रहस्यमय तरीके से लटका पाया गया था। रे 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले, वह 2016 में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे।

Mamata Banerjee

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि, “उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में BJP विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की आज सुबह हत्या की गई। ये साजिश है, इस हत्याकांड में​ तृणमूल कांग्रेस शामिल है। इसको हत्या करके आत्महत्या के रूप में चलाने का प्रयास किया गया। हम हत्याकांड की CBI जांच की मांग करते हैं।”

Rahul sinha BJP

इस हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि, ‘उत्तर दीनाजपुर की रिजर्व सीट हेमताबाद से बीजेपी विधायक देवेंद्र नाथ रे का शव उनके गांव के बिंदल में लटका हुआ मिला। पार्टी ने आगे कहा, लोगों में इस बारे में स्पष्ट राय है कि उन्हें पहले मारा गया और फिर लटका दिया गया।’

JP Nadda BJP

वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पश्चिम बंगाल के हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली और घटिया है। यह ममता सरकार में गुंडा राज और कानून-व्यवस्था की विफलता है।