नई दिल्ली। केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर जश्न समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला पहुंच गए हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने रोड शो भी किया। रोड शो के दौरान लोग रास्ते में फूलों की बारिश कर पीएम का स्वागत करते दिखे। शिमला के रिज मैदान में इस वक्त प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात कर रहे हैं। पीएम को सुनने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हुई है। पीएम ने इस दौरान किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त भी जारी की है।
लाइव अपडेट
आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करना है: PM मोदी
हमें 21वीं सदी के बुलंद भारत के लिए, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करना है। एक ऐसा भारत जिसकी पहचान अभाव नहीं बल्कि आधुनिकता हो: PM मोदी pic.twitter.com/9JriAIsr78
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
हम वोटबैंक बनाने के लिए नहीं, नए भारत को बनाने के लिए काम कर रहे हैं: PM मोदी
हमारे देश में दशकों तक वोटबैंक की राजनीति हुई है। अपना-अपना वोटबैंक बनाने की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया है। हम वोटबैंक बनाने के लिए नहीं, नए भारत को बनाने के लिए काम कर रहे हैं: PM मोदी pic.twitter.com/UngKZgQTpi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
टेक्नोलॉजी की मदद से हमने भ्रष्टाचार की गुंजाइश को कम से कम कर दिया है: PM मोदी
पीएम आवास योजना हो, स्कॉलरशिप देना हो या फिर पेंशन योजनाएं, टेक्नोलॉजी की मदद से हमने भ्रष्टाचार की गुंजाइश को कम से कम कर दिया है। जिन समस्याओं को पहले स्थाई मान लिया गया था, हम उसके स्थाई समाधान देने का प्रयास कर रहे हैं: PM मोदी pic.twitter.com/cbihBNns5S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
आज चर्चा होती है सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
वक़्त बदल चुका है। आज चर्चा होती है सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ की। आखिरी घर तक पहुंचने का प्रयास होता है। दुनिया में आज भारत के स्टार्ट अप की चर्चा होती है। वर्ल्ड बैंक भी चर्चा करता है भारत के इज ऑफ डूइंग बिजनेस की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/FbhKYW4yAH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
2014 से पहले टीवी पर अखबार में लूट खसोट की बात होती थी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2014 से पहले टीवी पर अखबार में लूट खसोट की बात होती थी। बात होती थी लूट की, भ्रष्टाचार की, घोटाले की, अफसरशाही की, भाई-भतीजावाद की। बात होती थी अटकी-लटकी-भटकी योजनाओं की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/8OJDektnXL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
हर किसी का कल्याण करने के लिए जितना काम कर सकूँ, उसको करता रहूं: PM मोदी
मेरा संकल्प है कि हर भारतवासी के सम्मान के लिए, हर भारतवासी की सुरक्षा, हर भारतवासी की समृद्धि के लिए, भारतवासी को सुख-शांति की जिंदगी कैसे मिले, हर किसी का कल्याण करने के लिए जितना काम कर सकूँ, उसको करता रहूं: PM मोदी pic.twitter.com/s5HbmBbGar
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
मुझे शिमला की धरती से किसानों के खातों में पैसे पहुंचाने का सौभाग्य मिला है: प्रधानमंत्री मोदी
अभी देश के करोड़ों किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर हो गया। पैसा उनको मिल भी गया और आज मुझे शिमला की धरती से देश के 10 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खातों में पैसे पहुंचाने का सौभाग्य मिला है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/GeDHEy93LZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
आज मेरे जीवन में एक विशेष दिवस भी है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
आज मेरे जीवन में एक विशेष दिवस भी है और उस विशेष दिवस पर इस देवभूमि को प्रणाम करने का मौका मिले इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/gwRItnTGYR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करते हुए पीएम मोदी
#WATCH शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिज के मैदान में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करते हुए।
(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/CivlnETOvP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
लद्दाख में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करते हुए पीएम मोदी
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला में रिज के मैदान से वर्चुअल माध्यम की मदद से लद्दाख में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करते हुए। pic.twitter.com/KqJX92BdAG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला के रिज मैदान में पहुंचकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला के रिज मैदान में पहुंचकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे।
(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/CRWXCaW6s8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022