newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hypocricy: यूपी में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दे रहीं प्रियंका, लेकिन पंजाब की महिला को दिखाया ठेंगा

प्रियंका ने अपनी पोस्टर गर्ल के तौर पर डॉक्टर प्रियंका मौर्य की फोटो लगाई थी, लेकिन प्रियंका मौर्य ने भी कांग्रेस और प्रियंका पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। प्रियंका मौर्य ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने उन्हें टिकट देने के लिए पैसे मांगे।

नई दिल्ली। यूपी में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का नारा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ दिया है। प्रियंका गांधी ने ये भी एलान किया है कि यूपी के चुनाव में कांग्रेस की ओर से 40 फीसदी महिलाओं को वो टिकट देंगी, लेकिन अपनी ही पार्टी के शासित राज्य पंजाब में ये सब प्रियंका को शायद नहीं दिखता। प्रियंका को वहां की महिलाओं और लड़कियों से शायद मतलब भी नहीं है। नतीजे में कांग्रेस ने पंजाब में 86 उम्मीदवारों का एलान करने में सिर्फ 9 महिलाओं को टिकट दिया है। यानी 34 टिकट देने चाहिए थे, लेकिन कांग्रेस को वहां महिलाओं की याद नहीं आई। प्रियंका गांधी कांग्रेस की महासचिव हैं। यूपी में वो कांग्रेस को फिर से जीवित करने की कोशिश में जुटी हैं। इस वजह से सारी नारेबाजी और महिलाओं के बारे में इसी राज्य में कांग्रेस की नेता और उनके सहयोगी बात कर रहे हैं। हालांकि, यहां भी टिकट बंटवारे को लेकर सवाल उठ चुके हैं। बीजेपी ने इस मुद्दे पर प्रियंका को सवालों के घेरे में लेते हुए निशाना साधा है।

priyanka maurya

प्रियंका ने अपनी पोस्टर गर्ल के तौर पर डॉक्टर प्रियंका मौर्य की फोटो लगाई थी, लेकिन प्रियंका मौर्य ने भी कांग्रेस और प्रियंका पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। प्रियंका मौर्य ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने उन्हें टिकट देने के लिए पैसे मांगे। उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि पोस्टर गर्ल होने के बावजूद उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उनसे कह दिया कि तुम्हे कितने दिन राजनीति में आए हुए हैं। प्रियंका ने ये भी आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी प्रियंका गांधी ने उनसे बात तक नहीं की।

यूपी बीजेपी के प्रवक्ता संजय चौधरी ने प्रियंका और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिर्फ पंजाब ही क्यों, दूसरी जगह भी यही हाल है। कांग्रेस ऐसे ही लोगों को जगह-जगह धोखा देती है। उन्होंने कहा कि यूपी में भी कांग्रेस का हाल खराब है और चुनावों में प्रियंका को पता चल जाएगा कि वो और कांग्रेस कितने पानी में हैं। संजय चौधरी ने कहा कि जब उनकी पोस्टर गर्ल ने ही आरोप लगाकर कांग्रेस को छोड़ दिया, तो और आईना दिखाने को बचा क्या है।