newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttrakhand: हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन ने की सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट, कई क्षेत्र में करेंगे सहयोग

Uttrakhand: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन पीपी हिन्दुजा (PP Hinduja) ने भेंट की। उन्होंने राज्य के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन पीपी हिन्दुजा ने भेंट की। उन्होंने राज्य के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने पीपी हिंदुजा से प्रदेश में वैदिक स्कूल की स्थापना के साथ ही स्वास्थ्य एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा की।

Trivendra Singh Rawat

पीपी हिंदुजा ने मुख्यमंत्री को हिंदुजा फाउण्डेशन की ओर से प्रदेश में वेदिक स्कूल स्थापना, हिंदुजा अस्पताल मुम्बई के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।

हिंदुजा ने देवप्रयाग में स्विट्जरलैंड की भांति स्विस सिटी की स्थापना, परमार्थ निकेतन के समीप स्थित राजकीय विद्यालय तथा बीटल्स आश्रम के रखरखाव में सहयोगी बनने के साथ ही इण्डस बैंक के सहयोग से कोऑपरेटिव बैंकों को बैंकिंग तकनीकि उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन भी मुख्यमंत्री को दिया।

Trivendra Singh Rawat
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार, अजय हिंदुजा, अशोक लीलैंड के डीके सिंह आदि उपस्थित थे।