newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आजमगढ़ः दंगा भड़काने की कोशिश, अराजक तत्वों ने तोड़ी भगवान शिव की प्रतिमा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कुछ अराजक तत्वों ने शुक्रवार देर रात भगवान शंकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। दंगा भड़काने की कोशिश के चलते अराजक तत्वों ने शिव प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कुछ अराजक तत्वों ने शुक्रवार देर रात भगवान शंकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। दंगा भड़काने की कोशिश के चलते अराजक तत्वों ने शिव प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये। जिन्हें बाद में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर समझाया।

azamgarh shiv statue

सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और नई शिव प्रतिमा लगाने व अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। घटना के संबंध में ग्राम प्रधान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

up police

आपको बता दें कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेखपुरा कबीरूद्दीनपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर करीब 15 वर्ष पहले शिव मंदिर बनाया गया था। सावन माह में यहां श्रद्वालुओं का मेला भी लगा रहता था। इस शिव मंदिर पर कोई पुजारी नहीं रहते। ग्रामीण ही मंदिर के गेट पर ताला लगाने और खोलने का काम करते थे। सावन के महीने से ही मंदिर के गेट पर ताला बंद नहीं किया जा रहा था। शुक्रवार देर रात अराजक तत्वों ने मंदिर में घुसकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गये।

azamgarh shiv statue

घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को तब हुई जब मंदिर में कुछ महिलाएं पूजा करने के लिए पहुंची। शिव प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आक्रोशित हो गये। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से वार्ता के बाद प्रशासन ने खंडित शिव प्रतिमा को हटाकर दूसरी प्रतिमा स्थापित करने और अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।