newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हवाला नेटवर्क केस में बड़ा खुलासा, दलाई लामा की जानकारी जुटा रहा था चार्ली पेंग

चीनी नागरिक चार्ली पेंग (Charlie peng) हवाला नेटवर्क केस (Hawala network case) में गिरफ्तार है। जांच एजेंसियों को पेंग के बारे में कुछ बड़ा पता चला है। एजेंसियों को पता चला है कि चार्ली पेंग दिल्ली (Delhi) में कुछ लामाओं के संपर्क में था।

नई दिल्ली। चीनी नागरिक चार्ली पेंग (Charlie peng) हवाला नेटवर्क केस (Hawala network case) में गिरफ्तार है। जांच एजेंसियों को पेंग के बारे में कुछ बड़ा पता चला है। एजेंसियों को पता चला है कि चार्ली पेंग दिल्ली (Delhi) में कुछ लामाओं के संपर्क में था। जिससे वो बौद्ध धर्म के सर्वोच्च गुरु दलाई लामा (Dalai Lama) और उनके सहयोगियों की जानकारी जुटा रहा था।

 

जानकारी के मुताबिक चार्ली पेंग ने दिल्ली में मजनू का टीला में कुछ लामाओं और अन्य व्यक्तियों को पैसे दिए थे। वो इस काम में लोगों से चीनी ऐप वी चैट से संपर्क करता था। मजनू का टीला में बौद्धों की बड़ी आबादी रहती है, इसलिए यह शक पुख्ता नजर आ रहा है कि चार्ली पेंग ने दलाई लामा की जानकारी जुटाने के लिए लोगों से संपर्क किया था।

charlie peng

चार्ली पेंग ने और कई खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उसने पहली बार 2014 में भारत में कदम रखा था। चार्ली पेंग ने दिल्ली में सबसे पहले नूडल्स का कारोबार शुरू किया और इसमें आगे बढ़ते हुए बड़े हवाला रैकेट तक जा पहुंचा।

charlie peng2

बता दें कि पेंग को पहली बार साल 2018 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था हालांकि कुछ दिन बाद वह छूट गया था। इस बार उसे फिर गिरफ्तार किया गया जिसमें कई बड़े खुलासे सामने आए हैं।