newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lok Sabha Election 2024 Dates Announcement: लोकसभा और 4 राज्यों की विधानसभाओं में 7 चरणों में वोटिंग, 4 जून को आएंगे नतीजे

Lok Sabha Election 2024 Dates Announcement: लोकसभा चुनाव 2024 की घड़ी आ चुकी है। पिछली बार 7 चरणों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे। पिछली बार बीजेपी 303 सीटें लेकर दोबारा केंद्र में सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। इस बार भी वो सरकार बनाने का दावा कर रही है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की घड़ी आ गई है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव को बीजेपी ने जीता था। पिछली बार लोकसभा चुनाव के लिए 11 मार्च को तारीखों का एलान किया गया था।

-लोकसभा के लिए 7 चरणों में चुनाव। पहला चरण 19 अप्रैल। दूसरा चरण 26 अप्रैल। तीसरा चरण 7 मई को होगा। चौथा चरण 13 मई को मतदान। पांचवां चरण 20 मई को मतदान। छठा चरण 25 मई को। सातवां चरण 1 जून को होगा। 4 जून को मतगणना होगी।

-आंध्र प्रदेश में 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन और 13 मई को चुनाव। अरुणाचल में 20 मार्च को नोटिफिकेशन, 19 अप्रैल को पोलिंग। सिक्किम में भी 20 मार्च को नोटिफिकेशन और 19 अप्रैल को पोलिंग। ओडिशा में पहला दौर 13 मई, फिर 20 मई, 25 मई को मतदान।

-सिक्किम में 32, ओडिशा में 147, अरुणाचल में 60 और आंध्र प्रदेश 175 विधानसभा सीटों पर भी लोकसभा चुनाव के साथ मतदान कराए जाएंगे।

-26 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव भी कराए जाएंगे।

-2100 ऑब्जर्वर को चुनाव आयोग तैनात करने जा रहा है। ये ऑब्जर्वर हर चीज पर नजर रखेंगे। फोर्स की तैनाती भी ऑब्जर्वर करेंगे।

-चुनाव के दौरान हर विमान, हेलीकॉप्टर की जांच होगी। आरपीएफ ट्रेनों पर नजर रखेगा कि कहीं भी ऐसा कोई सामान न ले जाया जाए कि मतदाता को प्रभावित किया जा सके। सोशल मीडिया पर भी नजर रहेगी। फेक न्यूज पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। हेट स्पीच पर भी सख्त कार्रवाई किए जाने की बात मुख्य चुनाव आयुक्त ने कही।

-85 साल और ऊपर के लोग अपने घर पर वोट दे सकेंगे।

-1.5 करोड़ अधिकारी और सुरक्षाकर्मी तैनात कर वोटिंग कराई जाएगी।

-55 लाख ईवीएम के जरिए पोलिंग कराई जाएगी। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

-18 से 19 साल की 85 लाख युवतियां पहली बार वोट डालेंगी।

-1.82 करोड़ युवा वोटर पहली बार वोट डाल सकेंगे।

-20-29 वर्ष में 21.5 करोड़ वोटर हैं। 85 साल की उम्र के 82 लाख वोटर हैं।

-96.88 करोड़ कुल मतदाता देश में हैं- मुख्य चुनाव आयुक्त

-मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी राज्यों में जाकर वहां की समीक्षा की। चुनाव का पर्व देश के लिए गर्व का पल। इतने बड़े देश में चुनाव कराना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

-लोकसभा के साथ अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और ओडिशा विधानसभाओं के चुनाव कराए जाने की संभावना।

-लोकसभा और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान मुख्य चुनाव आयुक्त करने जा रहे हैं।

-मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार लोकसभा चुनावों की तारीख का एलान कर रहे हैं।

-मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ बैठक की। थोड़ी देर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होगा। छोटे राज्यों में एक ही चरण में चुनाव कराया जा सकता है। वहीं, ज्यादा सीटों वाले राज्यों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई दौर में वोटिंग कराए जाने की उम्मीद है।

-आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 25 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की।

-लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि सनातन से गहरा संबंध रखने वाली पार्टी में शामिल होकर वो खुश हैं और खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं।

-मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी राजीव कुमार दोपहर 3 बजे बताएंगे कि देश के किस राज्य में किस दिन वोटिंग होनी है। सीईसी चुनाव आयोग पहुंच चुके हैं।

-लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि इस बार खून की होली खेलने नहीं दी जाएगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान और बाद में राज्य में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। जिसमें सत्तारूढ़ टीएमसी पर आरोप लगे थे।

-लालू यादव की पार्टी आरजेडी के नेता मृत्युंजय तिवारी ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले बीजेपी पर निशाना साधा।

-19 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें चुनाव के लिए रणनीति बनाने के साथ ही घोषणापत्र को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

-लोकसभा चुनाव तारीखों के एलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार मीडिया से मुखातिब हुए।

-लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान होना है। इस पर मोदी सरकार में मंत्री कौशल किशोर ने क्या कहा, ये सुनिए।

-महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों के बंटवारे के लिए शरद पवार से मिले कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता।

-गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर संसदीय सीट के घाटलोदिया कार्यालय का उद्घाटन किया।

-लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने क्या कहा, ये सुनिए।

-मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनाव की तारीखों का एलान दोपहर 3 बजे करेंगे। उनके साथ नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी होंगे।

-साल 2019 में चुनाव आयोग ने लोकसभा की 543 सीटों के लिए 7 चरणों में वोटिंग कराई थी। इस बार भी 7 या 8 चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कराया जा सकता है।

-2019 में पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग कराई गई थी।

-2019 में 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को भी वोटिंग हुई थी।

-पिछली बार के लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए गए थे।

-2019 में लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के भी विधानसभा चुनाव हुए थे। इन राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल जून की अलग-अलग तारीखों में खत्म हो रहा है। इन राज्यों के साथ जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए भी चुनाव हो सकते हैं। जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद ये पहले चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर में नए परिसीमन के बाद 90 सीटें हो गई हैं।

-2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 303 सीटें हासिल हुई थीं।

-एनडीए के अन्य दलों को 50 सीटों पर जीत मिली थी।

-2019 में कांग्रेस ने लोकसभा में 52 सीटों पर जीत हासिल की थी।

-कांग्रेस के गठबंधन की 92 लोकसभा सीटों पर पिछली बार जीत हुई थी।

-2019 में अन्य दलों ने 97 लोकसभा सीटों पर विजय पाई थी।