newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona: देश में एक दिन में आए कोरोना के 81 हजार से अधिक नए मामले, दर्ज हुईं 469 नई मौतें

Corona Cases in India: भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,59,12,587 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,13,966 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों ने एक बार से रफ्तार पकड़ ली है। हालत ये हो गई है कि अब एक दिन अब 80 हजार से अधिक नए मामले सामने आने लगे हैं। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 81 हजार 466 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 469 दर्ज की गई। इन आंकड़ों के बाद अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,23,03,131 हो गई और कुल मौतों की संख्या 1,63,396 पहुंच गई है। बता दें कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,14,696 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,15,25,039 है। वहीं कोरोना कहर के बीच वैक्सीनेशन की अपडेट देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि, देश में कुल 6,87,89,138 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

Patna AIIMS Corona

बता दें कि गुरुवार को देशभर में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 36 लाख 71 हजार 242 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। ऐसे में अब देश में कुल वैक्सीनेशन की संख्या 6,87,89,138 जा पहुंचा है। बता दें कि एक दिन के लिहाज से 36 लाख वैक्सीनेशन का आंकड़ा अबतक सबसे अधिक नंबर है। इससे पहले मार्च के मध्य में एक दिन में 30.39 लाख वैक्सीनेशन किए गए थे। उस वक्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक ट्वीट में इसे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताई थी।

Vaccination india

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने दी जानकारी

भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,59,12,587 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,13,966 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

दिल्ली में कोरोना

वहीं कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान में देखा जा रहा है। इन राज्यों में कोरोना के मामले बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2,790 नए कोविड मामले सामने आए हैं। वहां 1,121 लोगों की रिकवरी हुई है और एक दिन 9 मौतें होने की रिपोर्ट है। इसके अलावा दिल्ली में अब कुल रिकवरी के 6,43,686 मामले हो गए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना

महाराष्ट्र में गुरुवार को 24 घंटों में COVID19 के 43,183 नए मामले सामने आए। जिसमें 32,641 लोग डिस्चार्ज हुए और 249 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। जिसके बाद राज्य में कुल मामले 28,56,163 और कुल डिस्चार्ज लोगों की संख्या 24,33,368। अब राज्य में सक्रिय मामले 3,66,533 हो गए हैं और कुल मौतों की संख्या 54,89828 है।