newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

उप्र : मुख्यमंत्री आवास उड़ाने की धमकी देने के आरोप में 2 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास और 50 अन्य महत्वपूर्ण जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गोंडा जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास और 50 अन्य महत्वपूर्ण जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गोंडा जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। धमकी शुक्रवार को पुलिस हेल्पलाइन 112 पर व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजकर दी गई थी।

Yogi adityanath

गौतम पल्ली पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

up police

पकड़े गए दोनों युवक भाई हैं, जिनकी पहचान राजा बाबू और मुकेश के रूप में हुई है। उन्हें इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पकड़ा गया।

terrorist arrest

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा, “उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।”