newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi’s Speech Lauded Among Indians: देशवासियों ने की पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन की सराहना, सुनिए हस्तियों ने क्या कहा

पीएम नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आज लालकिले पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। इस मौके पर मोदी ने अपने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड देशवासियों के सामने रखा और साथ ही अगले 1000 साल के रोडमैप को खींचकर भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत और विकसित देश बनाने का लक्ष्य भी तय किया।

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आज लालकिले पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। इस मौके पर मोदी ने अपने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड देशवासियों के सामने रखा और साथ ही अगले 1000 साल के रोडमैप को खींचकर भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत और विकसित देश बनाने का लक्ष्य भी तय किया। प्रधानमंत्री के इस भाषण को पद्म सम्मान पाने वाले, तकनीकी, बिजनेस, शिक्षाविदों और नामचीन महिलाओं के अलावा खेल से जुड़ी हस्तियों ने खूब सराहा। एफआईएसएमई के महासचिव अनिल भारद्वाज ने कहा कि पीएम ने डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी और डाइवर्सिटी यानी जो 3डीकी बात कही है, वो भारत के एमएसएमई क्षेत्र के लिए बहुत अहम है।

वहीं, उद्योग जगत के परिसंघ सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विकसित भारत की बात कही है, जो काफी अहम है। उन्होंने इसकी तारीफ की।

सीएलएसए के भारत में शोध प्रमुख इंद्रनील सेनगुप्ता ने उम्मीद जताई कि भारत जल्दी ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इंद्रनील ने कहा कि पीएम ने आज जो कहा है, उससे रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की एक बुनियाद तय होती है।

नेशनल एजुकेशन टेक्नोलॉजी फोरम के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल सहस्रबुद्धे ने कहा कि पीएम के 3डी विजन से भारत के विकास को बल मिलता है और उसे दिशा भी दी गई है।

गांधीनगर स्थित आईआईटीई के वाइस चांसलर हर्षद पटेल ने बताया कि पिछले 9 साल में पीएम मोदी ने किस तरह बदलाव और परफॉर्म करे दिखाया और अगले 25 साल में भारत किस तरह विश्व मित्र बन सकता है। इसे भी पीएम मोदी ने आज के भाषण में तय किया है।

जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर नजमा अख्तर ने भी सबका साथ लेकर काम करने के पीएम मोदी के मंत्र की तारीफ की है।

अर्जुन पुरस्कार प्राप्त विश्व चैंपियन तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने पीएम मोदी के भाषण की तारीफ की और कहा कि सभी को भ्रष्टाचार मिटाने के लिए पीएम का साथ देना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल करने वाले गौरव राणा ने कहा कि पीएम ने राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया है और इसी के अनुरूप हमें काम करना है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निहाल सिंह ने भी राष्ट्र प्रथम के मोदी मंत्र को जरूरी बताया है।

महिला खिलाड़ी जैस्मिन कौर ने भी मोदी के राष्ट्र प्रथम के मंत्र की सराहना की।

राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी किरन ने भी यही बात कहते हुए पीएम मोदी की तारीफ की है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नैंसी मल्होत्रा को भी राष्ट्र प्रथम का पीएम मोदी का मंत्र भाया। अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया सिंह ने सभी से आग्रह किया है कि वे पीएम मोदी के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करें।

पद्मश्री सम्मान पाने वाले भारत भूषण त्यागी ने किसानों के देशहित में कार्य करने के पीएम मोदी के भाषण की सराहना की।

खेती का काम करने वाले वेदव्रत आर्य ने भी किसानों की भलाई के लिए पीएम मोदी की सरकार की कोशिशों को सराहा है।

नामचीन एक्टर सरिता जोशी ने कहा कि पीएम ने महिलाओं की भूमिका राष्ट्र निर्माण में बताई है। इससे महिलाओं को नई ताकत मिलेगी।

प्रख्यात कथक नृत्यांगना नलिनी अस्थाना ने युवाओं को देश के विकास और बदलाव में हिस्सा लेने के पीएम मोदी के बयान को सराहा।

पद्मश्री सम्मान प्राप्त मशहूर डॉक्टर अलका कृपलानी ने महिला सशक्तिकरण के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है।

कालारी कैपिटल की एमडी वाणी कोला ने भी महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने और उनकी भलाई के लिए पीएम मोदी की कही गई बातों को बहुत महत्वपूर्ण करार दिया।

पद्म भूषण सम्मान पाने वाली प्रख्यात गायिका केएस चित्रा ने कहा कि वो महिला सशक्तिकरण के पीएम मोदी के बयान से बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया।

सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु तक सबसे लंबी उड़ान की पायलट रहीं कैप्टन जोया अग्रवाल ने महिला पायलटों के बारे में पीएम मोदी के बयान की तारीफ की। मोदी ने कहा था कि दुनिया में सबसे ज्यादा महिला पायलट भारत से हैं। जोया के मुताबिक एविएशन इंडस्ट्री में महिलाओं की भूमिका को पीएम मोदी ने बहुत अच्छे से उभारा है।

सेना से रिटार्यड लेफ्टिनेंट जनरल और महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की वाइस चांसलर माधुरी कानितकर ने देश के विकास में महिलाओं की भूमिका के बारे में पीएम मोदी की बातों को बहुत महत्वपूर्ण करार दिया है।