newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बेहद अहम बैठक, रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में होगा ये बड़ा बदलाव

इस बैठक में जोन व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला होने की उम्मीद है। अभी तक के संकेतों के मुताबिक 17 मई के बाद भी रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन लागू रहेंगे मगर इनके चरित्र में थोड़ा बदलाव जरूर दिखेगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बेहद अहम बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसमें लॉकडाउन खत्म करने के तरीकों और साथ ही अर्थव्यवस्था को गति देने के उपायों पर चर्चा होगी। लॉकडाउन का भविष्य इसी मीटिंग में तय किया जाएगा।

PM Narendra Modi

इस बैठक में दो सेशन होंगे। पहला सेशन दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा। दूसरा सेशन शाम 6 बजे से लेकर उस वक्त तक चलेगा जब तक लॉकडाउन को लेकर जरूरी फैसले नहीं हो जाते। इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा संबंधित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रई, मुख्य सचिव, गृह सचिव, स्वास्थ्य सचिव और प्रदेशों के पुलिस प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।

PM Narendra Modi

इस मीटिंग में खासतौर पर दो राज्यों के हालातों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले गंभीर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इनके लिए जरूरी रणनीति को अंतिम रुप दिया जाएगा। इस बैठक में जोन व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला होने की उम्मीद है। अभी तक के संकेतों के मुताबिक 17 मई के बाद भी रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन लागू रहेंगे मगर इनके चरित्र में थोड़ा बदलाव जरूर दिखेगा। जरूरत के मुताबिक यहां आवश्यक छूट और सुविधाएं दी जाएंगी।

pm modi meeting

एक बड़ा मुद्दा यह भी है कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कौन से जरूरी कदम उठाए जाएं। इन दिनों प्रवासी मजदूर अपने घरों को जा रहे हैं। ऐसे में बिना कामगारों के इकॉनमी कैसे रफ्तार पकड़ेगी, यह भी मीटिंग का एक अहम मुद्दा होगा।