newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पूर्वोत्तर के छात्रों से मिले विजय रूपाणी, गुजरात के विकास और संस्कृति के बारे में दी जानकारी

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उत्तर पूर्वी राज्यों के 50 छात्रों के साथ बातचीत की। ये छात्र नेशनल इंटरएक्टिव टूर के तहत गुजरात की यात्रा पर हैं।

नई दिल्ली/अहमदाबाद। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उत्तर पूर्वी राज्यों के 50 छात्रों के साथ बातचीत की। ये छात्र नेशनल इंटरएक्टिव टूर के तहत गुजरात की यात्रा पर हैं। भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंट असम राइफल्स ने गुजरात के ग्रामीण स्कूलों के लगभग 50 छात्रों के लिए इस वर्ष एक नेशनल इंटरएक्टिव टूर का आयोजन किया है।

CM VIJAY RUPANI GUJRAT

मुख्यमंत्री ने गांधीनगर में अपने निवास पर छात्रों के साथ बातचीत करते हुए, यह विश्वास व्यक्त किया कि विविधता में एकता की संस्कृति और विभिन्न राज्यों के बीच छात्रों के सांस्कृतिक पर्यटन से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के नारे को नई गति मिलेगी।

Vijay Rupani

इन बच्चों के साथ एक दिलचस्प बातचीत में मुख्यमंत्री रूपाणी ने दो अलग क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुजरात भगवान कृष्ण की भूमि है, जबकि पूर्वोत्तर राज्य रुक्मणी की भूमि है।

Statue-of-Unity

 

उन्होंने बच्चों को गुजरात के महत्वपूर्ण स्थानों पोरबंदर, महात्मा गांधी की जन्मस्थली, सरदार साहब की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा-स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बारे में भी जानकारी दी। इन बच्चों ने यह भी खुशी व्यक्त की कि गुजरात की यह यात्रा उनके लिए राज्यों के विकास के बारे में जानने का एक वास्तविक अनुभव बन गई है।

mahatma gandhi

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य देश के अन्य राज्यों के विकास और योजनाओं के बारे में गहराई से जानना है। जिसके जरिए मिज़ोरम, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, असम और नागालैंड जैसे राज्यों के बच्चे अन्य राज्यों के विकास और वहां के ग्रामीण इलाकों में किए गए विकास कार्यों को जान पाएंगे।

DwarkaDhis Mandir Gujrat

असम राइफल्स के मेजर रोहन के नेतृत्व में ये छात्र अपने गुजरात दौरे के दौरान पोरबंदर, ओखा कोस्टगार्ड सेंटर, द्वारिकाधीश मंदिर जैसी जगहों का भी दौरा करेंगे और फिर अपनी यात्रा पूरी करके गुवाहाटी लौटेंगे।