newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. जितेन्द्र पाल के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जनपद बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेन्द्र पाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेन्द्र पाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

CM Yogi Adityanath

वहीं मुख्यमंत्री ने गजरौला, जनपद अमरोहा में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गजरौला, जनपद अमरोहा में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए।