newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: किसके DNA पर CM योगी को होता है शक, जानिए आखिर क्यों कह दी यह बड़ी बात

UP: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ लोगों के डीएनए पर शक जताया है। योगी ने कहा कि ऐसे भी लोग हैं, जिनके विचार सुनकर लगता है कि इनके डीएनए में कुछ गड़बड़ है। योगी बुधवार को गोरखपुर में एक अखबार के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे पूर्वज हैं। इससे हमें गर्व होता है।

गोरखपुर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ लोगों के डीएनए पर शक जताया है। योगी ने कहा कि ऐसे भी लोग हैं, जिनके विचार सुनकर लगता है कि इनके डीएनए में कुछ गड़बड़ है। योगी बुधवार को गोरखपुर में एक अखबार के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे पूर्वज हैं। इससे हमें गर्व होता है। किसी को यह कहने में संकोच भी नहीं होना चाहिए। इंडोनेशिया इस्लामी देश है, लेकिन वहां से रामलीला के कलाकार हमारे यहां आते हैं। सभी के नाम संस्कृत वाले होते हैं। पूछने पर ये कलाकार कहते हैं कि वे इस्लाम को मानते हैं, लेकिन भगवान राम उनके पूर्वज हैं। यहां इससे उलट है। ऐसे लोग हैं, जो भगवान राम को पूर्वज नहीं मानते। ऐसे लोगों के डीएनए पर शक होता है।

CM yogi

योगी ने कार्यक्रम में इसके अलावा अपनी सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। यूपी में 30 हजार लड़कियों को पुलिस में भर्ती किया गया है। साथ ही भर्ती किए गए सवा लाख टीचरों में से करीब 55 फीसदी महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड में महिला समूह की ओर से चलाई जा रही बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की तरह गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, बदायूं और अन्य जगह भी कंपनी बनाने की कोशिश है।

CM yogi

मुख्यमंत्री ने बीजेपी की सरकार से पहले और अब कानून-व्यवस्था की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर पहली प्राथमिकता के तौर पर कानून का इकबाल बुलंद किया गया। योगी ने कहा कि इसी का नतीजा है कि सूबे में अपराध घटे हैं। रात में भी महिलाएं बिना किसी डर या झिझक के बाहर निकल सकती हैं।
इससे पहले आरएसएस के गुरु पूजन कार्यक्रम में भी सीएम योगी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि जब भी देशवासी किसी संकट से घिरते हैं, तो आरएसएस हमेशा आगे आकर उनकी मदद करता है। उन्होंने देश और समाज को जोड़ने के लिए आरएसएस की तारीफ भी की।