newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नोएडा को आज मिला जिले का सबसे बड़ा अस्पताल, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नोएडा सेक्टर-39 में बने 250 बेडों वाले कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह करीब 10 बजे सेक्टर-39 में बने 250 बेडों वाले कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन किया। इसी के साथ नोएडा को आज जिले का सबसे बड़ा अस्पताल मिला।

yogi inaugrates hospital

सीएम ने किया कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस के प्रबंधन को लेकर लगातार दौरे कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वे शुक्रवार की शाम गौतमबुद्धनगर पहुंचे थे। शनिवार की सुबह नोएडा के सेक्टर-39 में उन्होंने कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन किया है। यह अस्पताल राज्य का सबसे मॉडर्न फैसिलिटी देने वाला जिला अस्पताल है। इस अस्पताल को टाटा फाउंडेशन की मदद से से बनाया गया है। अस्पताल को आगे चलकर और भी विस्तृत करने की योजना है। प्रशासन का लक्ष्य है कि अस्पताल की क्षमता 400 बेड तक बढ़ाई जाए।

इस दौरान कई अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी, जिलाधिकारी सुहास एलवाई और मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

yogi inaugrates hospital2

कोविड-19 अस्पताल में मिलेंगी ये सुविधाएं

नोएडा विकास प्राधिकरण ने 344 करोड़ रुपए की लागत से नए जिला अस्पताल का निर्माण करवाया है। इस अस्पताल में अभी 250 बेड की सेवाएं मौजूद हैं। इस अस्पताल में तीन ICU वार्ड हैं, जिनमें 17 बेड उपलब्ध हैं। जल्दी ही अस्पताल में 250 बेड की सेवाओं का विस्तार करके इसे 400 तक करने की योजना बनाई गई है। अस्पताल में 10 वेंटिलेटर हैं। 2 मोबाइल वेंटिलेटर भी उपलब्ध करवाए गए हैं।