newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahendra Singh Tikait Birth Anniversary: चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Mahendra Singh Tikait Birth Anniversary: आज किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत (Mahendra Singh Tikait) की 85वीं जयंती (85th Birth Anniversary) है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

नई दिल्ली। आज किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत (Mahendra Singh Tikait) की 85वीं जयंती (85th Birth Anniversary) है। किसानों में हक के लिए संघर्ष का जज्बा भर गए चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जिंदगी सबके लिए कौतूहल का विषय थी। अपने आंदोलन, धरनों और जेल यात्राओं से देश-दुनिया की सुर्खियां बने टिकैत को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने श्रद्धांजलि दी।

CM yogi Namsate

सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, ”कृषक उन्नयन हेतु सतत प्रयत्नशील रहने वाले, अन्नदाता किसानों के संरक्षक, अभिभावक के रूप में किसानों के जीवन में खुशियां लाने हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पावन जयंती पर उनकी स्मृतियों को कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।”

साल 1987 में किसान-मजदूरों की आवाज बनकर सरकारी मशीनरी से लड़कर उन्हें उनका हक दिलाने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत आज भी सबके दिलों में बसे हैं।

mahendra singh taikat3

किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का ठेठ देहाती अंदाज सबको भाता था। देश-विदेश में भी कंधे पर चादर, पैरों में सादी चप्पल और सिर पर टोपी ने उन्हें अलग पहचान दी। उन्होंने बेहद सादगी में अपना जीवन यापन किया।