newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CM Yogi: सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल की सीएम योगी ने की तारीफ, पीएम मोदी पर कह दी ये बड़ी बात

CM Yogi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस पर ट्वीट किया है , जिसमें उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आज करोड़ों लोगों को आशा की नई किरण दी है। सहारा सहकारी समितियों में जिन लोगों के रुपये फंसे हुए थे, उन्हें अब पारदर्शी तरीके से उनके रुपये वापस मिलेंगे।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए निवेशकों को फंसा हुआ पैसा मिलेगा। इस पोर्टल में निवेशकों को अपना पैसा प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है। पोर्टल की शुरुआत अमित शाह ने खुद की है। इसके अलावा उन्होंने खुद इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी और बताया कि कैसे वो निवेशक अपने फंसे हुए पैसों को प्राप्त कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सहारा इंडिया में निवेशकों के 5 हजार से भी अधिक रूपए फंसे हुए हैं। बीते दिनों इस संदर्भ में कई निवेशकों ने कोर्ट का चक्कर लगाए, लेकिन अफसोस उन्हें वहां से भी कोई राहत नहीं मिल पाई, लिहाजा अब निवेशकों को इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल का शुभारंभ किया। वहीं, केंद्र सरकार के नेतृत्व में हुए इस पोर्टल को लॉन्च किए जाने का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की तारीफ की है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।

बता दें कि सीएम योगी ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के लॉन्च होने के मौके पर कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में देश के नागरिकों की ‘पाई-पाई’ सुरक्षित है। करोड़ों पीड़ित परिवारों में आशा और खुशियों का संचार करते इस कार्य के लिए उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से आपका हार्दिक अभिनंदन!

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस पर ट्वीट किया है , जिसमें उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आज करोड़ों लोगों को आशा की नई किरण दी है। सहारा सहकारी समितियों में जिन लोगों के रुपये फंसे हुए थे, उन्हें अब पारदर्शी तरीके से उनके रुपये वापस मिलेंगे। इसके लिए आज ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च किया जिस पर निवेशक रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट वेरीफाई होने के बाद राशि सीधे जमाकर्ताओं के आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांस्फर कर दी जाएगी। इससे अनेक पीड़ित परिवारों में खुशियां आएंगी।