newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Cold: अभी और कड़ाके की सर्दी के लिए रहिए तैयार, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, यूपी, महाराष्ट्र और अन्य इलाकों में तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरती रहेगी। इससे ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।

नई दिल्ली। इस साल ठंड का कहर जारी है। शीतलहर से लोग परेशान हैं। जनवरी में रिकॉर्डतोड़ बारिश भी दिल्ली में हुई। कई दिन से सूरज के दर्शन नहीं हो रहे हैं। लोग मना रहे हैं कि ठंड का सितम कम हो, लेकिन इस उम्मीद पर मौसम विभाग की भविष्यवाणी पानी फेर रही है। विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिन में ठंड और कहर बरपा सकती है। भविष्यवाणी के मुताबिक उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की और गिरावट आने के आसार हैं। ठंड से राहत अगले महीने के पहले हफ्ते के बाद से मिलने की उम्मीद की जा रही है।

jammu cold2

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, यूपी, महाराष्ट्र और अन्य इलाकों में तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरती रहेगी। इससे ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। पंजाब के कई इलाकों, हरियाणा, यूपी, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत और समुद्रतटीय ओडिशा में बारिश का भी अनुमान है। ऐसे में इन जगहों पर कड़ाके की ठंड और बढ़ सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार में भी बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। कुल मिलाकर देश का कोई हिस्सा ऐसा नहीं बचा है, जहां अगले कुछ दिनों में ठंड कम होने की उम्मीद हो।

weather cold

मौसम विभाग की भविष्यवाणी कहती है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर की तरफ पाकिस्तान से आए बादल और हवाएं जबरदस्त बर्फबारी करा रही हैं। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और श्रीनगर समेत कई इलाकों में बर्फ गिरी है। हिमाचल के शिमला में भी इस सीजन में तीसरी बार बर्फ गिरी। उत्तराखंड की ऊंची चोटियां भी बर्फ से ढकी हुई हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।