newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

स्टैंडअप कॉमेडियन की गिरफ्तारी पर भड़की स्वरा भास्कर तो लोगों ने बजाई बैंड

Munawar Faruqui: पुलिस ने कहा है कि शुक्रवार को इंदौर(Indore) में कैफे 56 दुकान एरिया में एक कॉमेडी(Comedy) शो रखा गया था। इसको लेकर एकलव्य सिंह ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ शो देखने गए थे।

नई दिल्ली। हिंदू देवी-देवताओं और अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और अन्य  चार लोगों पर शुक्रवार की रात खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसको लेकर एकलव्य सिंह गौर ने शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें कि केस दर्ज होने के बाद इन पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी को लेकर फिल्म अभिनेत्री और समाजसेवी स्वरा भास्कर ने आलोचना की है। स्वरा भास्कर ने इसको लेकर एक ट्वीट में तंज कसते हुए लिखा है कि, ‘चलो.. हिंदुओं के कथित ठेकेदार इस साल भी उतने ही जाहिल और बेवक़ूफ़ होंगे जितने पिछले कई दशकों से रहे हैं।” स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर लोगों ने स्वरा की ही क्लास लगा दी। स्वरा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि, “जो आज हमें हिंदुओ के कथित ठेकेदार बोल रहे है,क्योंकि हमने अपने धर्म के अपमान करने वालों के खिलाफ कानूनी करवाई करवाई है,उनलोगो में अगर हिम्मत हो तो एक बार कभी इस्लाम पर मजाक बनाकर दिखावे,फिर करवाई कानूनी नही इजलामिक होगी जिसकी सजा सिर्फ और सिर्फ मौत चार्ली हेब्दो से कमलेश तिवारी।”

swara bhaskar tweet

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि, “किसी भी धर्म का अपमान गलत है। कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें कॉमेडी के नाम पर भगवान राम के बारे में मुन्नवर ने गंदे कॉमेंट किए है। कई लोग अपने मन की खीज़ धर्म का अपमान करके निकालते है। स्वरा भास्कर ऐसे लोगो का समर्थन मत करो।” इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि, “अपने पैगम्बरों पर कॉमेडी करो अगर इतनी ही खुजली है कॉमेडी की तो स्वरा भास्कर।”

देखिए किस तरह से लोगों ने स्वरा भास्कर की क्लास लगाई है…

वहीं मुनव्वर फारुकी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने कहा है कि शुक्रवार को इंदौर में कैफे 56 दुकान एरिया में एक कॉमेडी शो रखा गया था। इसको लेकर एकलव्य सिंह ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ शो देखने गए थे। वहां पर कॉमेडियन ने अमित शाह और देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की। इसके चलते वहां पर विवाद भी हुआ। इसके बाद एकलव्य सिंह की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।