newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: राहुल गांधी के पंजाब पहुंचने से पहले कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार, रिश्वत लेने का लगा आरोप

Punjab: साधु पर आरोप लगा है कि उन्होंने पेड़ काटने के मामले में मोटी रिश्वत ली थी। जब साधु सिंह धर्मसोत पंजाब में वन मंत्री थे तब उनके कार्यकाल में 25 पेड़ काटे गए थे जिसके लिए उन्होंने ने 500 रुपए प्रति पेड़ की रिश्वत ली थी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले ही पंजाब के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया गया है। नेता को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। साधु सिंह धर्मसोत पर भ्रष्ट्राचार का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साधु ने पेड़ काटने के मामले में रिश्वत ली थी। साधु को सुबह 3 बजे गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि जंगलात विभाग के कर्मचारी को गिरफ्तार करने के बाद उससे की पूछताछ के आधार पर किया गिरफ्तार है।

भ्रष्टाचार का लगा आरोप

साधु पर आरोप लगा है कि उन्होंने पेड़ काटने के मामले में मोटी रिश्वत ली थी। जब साधु सिंह धर्मसोत पंजाब में वन मंत्री थे तब उनके कार्यकाल में 25 पेड़ काटे गए थे जिसके लिए उन्होंने ने 500 रुपए प्रति पेड़ की रिश्वत ली थी। बता दें कि इससे पहले  विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली डीएफओ को भी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मोहाली डीएफओ ने ही इस बात का खुलासा किया है कि साधु सिंह धर्मसोत ने जंगलात मंत्री रहते हुए पेड़ काटने के लिए मोटी रिश्वत ली थी। वहीं कांग्रेस इस गिरफ्तारी से बौखला गई है। कांग्रेस ने साधु की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उनका कहना है कि ये गिरफ्तारी उपचुनाव के मद्देनजर की गई है।


आज पंजाब पहुंचेंगे राहुल गांधी

गौर करने वाली बात ये है कि आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब आने वाले हैं। राहुल गांधी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने मूसा गांव आने वाले हैं। इससे पहले बीते दिन कांग्रेस के नेता सचिन पायलट और हरियाणा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर पर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने पहुंचे थे और उन्हें ढाढस बंधाया था। बता दें कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की बीच सड़क पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।