newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pawan Khera Matter in SC: हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को SC से राहत, टिप्पणी करने पर दी ये चेतावनी

Pawan Khera Arrested: खबर है कि उन्हें तीन बजे दिल्ली कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब ऐसे में कोर्ट इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लेकिन, उसस पहले आपको बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ की गिरफ्तारी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है।

नई दिल्ली। पीएम मोदी के पिता को अपशब्द कहने के मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो विमान से उतारकर असम पुलिस की अनुशंसा पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस इस गिरफ्तारी का विरोध कर रही है। बता दें कि बीते दिनों अदानी मामले में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के पिता का अपमान किया था, जिसका वीडियो भी प्रकाश में आया था। उधर, अब इसी बीच पवन खेड़ा की गिरफ्तारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। इसके अलावा पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के प्रकरण से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर से रूबरू होने के लिए बने रहिए। न्यूज रूम पोस्ट के साथ।

:- उधर, सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रकरण में असम और यूपी सरकार को नोटिस भी जारी कर दिया है। अब ऐसे में दोनों ही राज्यों की सरकारों की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

:- बीजेपी जहां इसे  पवन खेड़ा द्वारा दिया गया सुनियोजित बयान का हिस्सा बता रही है, तो वहीं कांग्रेस इसे स्लिप ऑफ टंग बता रही है।

:-  पवन खेड़ा को अब द्वारा कोर्ट ने पेश किया गया है।

:-  कोर्ट ने मंगलवार तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। तब तक कांग्रेस नेता को रेगलुर जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा।

:- कोर्ट ने कांग्रेस नेता के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी खारिज करने से साफ इनकार कर दिया है, लेकिन उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को क्लब कर एक ही जगह सुनवाई करने की बात कही है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि कांग्रेस नेता को लेकर किस कोर्ट में सुनवाई होगी?

:-  कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तब कांग्रेस नेता रेगलुर बेल के लिए अपील करेंगे, तब तक उन्हें अंतरिम जमानत दे दी जाए।

:- सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है।

:-  सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा के खिलाफ विभिन्न  राज्यों में दर्ज प्राथमिकी को क्लब करने का निर्देश दिया है।

:- पवन खेड़ा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है।

:- दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पवन खेड़ा का मेडिकल करवा दिया गया है।

:-असम पुलिस की ओर से पेश वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसे (पवन खेड़ा) गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

:- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली पुलिस द्वारका अस्पताल ले जा रही है। इसके अलावा खेड़ा की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल खेड़ा की गिरफ्तारी पर रोक लगाने के पक्ष में दलीले दे रहे हैं।

:- पवन खेड़ा के पक्ष पैरवी कर रहे कांग्रेस नेता व अधिवक्त अभिषेक मनु सिंघवी ने उन्हें अंतरिम राहत देने की मांग कोर्ट से की है। इसके साथ ही खेड़ा के खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज प्राथमिकी को समेकित करने की भी अपील की है।

BACKGROUD…प्रकरण की पृष्ठभूमि:-

खबर है कि उन्हें तीन बजे दिल्ली कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब ऐसे में कोर्ट इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लेकिन, उससे पहले आपको बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ की गिरफ्तारी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। दरअसल, वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेका अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर पवन खेड़ा की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। याचिका में पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर रोक और अलग-अलग राज्यों में दर्ज प्राथमिकी को क्लब करने की मांग की गई है।

इसके अलावा पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के विरोध में सभी कांग्रेस नेता दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध करने बैठ गए। यहां तक की पीएम मोदी के विरोध में नारेबाजी भी करने लगे। कई नेता मोदी तेरी कब्र खोदेंगे जैसे शर्मनाक नारे लगाते हुए भी नजर आए। इस बीच विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला भी पीएम मोदी के विरोध में शर्मनाक नारे लगाते हुए थी। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदर्भ में विवादित टिप्पणी भी कर दी। जिसका वीडियो भी प्रकाश में आया है।

Pawan Khera

उधर, बीजेपी ने इस गिरफ्तारी को जायज ठहराया है। बता दें कि कांग्रेस नेता के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में पीएम मोदी के पिता के संदर्भ में विवादित टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। बहरहाल, अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम