newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona Vaccine: देश में 40 करोड़ लोगों को लगा कोरोना का टीका, वैक्सीनेशन में दूसरे स्थान पर आया भारत

Corona Vaccine: भारत आज वैक्सीनेशन के मोर्चे पर नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गया है। बताया गया है कि देश में अभी तक 40 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। यानी भारत में 40 करोड़ वैक्सीन की डोज़ लग चुकी है। जिसके बाद भारत सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन कराने वाले देशों में दूसरे नंबर पर आ गया है। अभी तक चीन ही केवल ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करवाया गया है।

FILE PHOTO: A woman holds a small bottle labelled with a "Coronavirus COVID-19 Vaccine" sticker and a medical syringe in this illustration taken October 30, 2020. REUTERS/Dado Ruvic

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में फतह करने लिए मोदी सरकार हरमुमकिन कोशिश कर रही है। आज कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए वैक्सीनेशन का काम भी उच्च स्तर पर किया जा रहा है। उसी का परिणाम है कि भारत आज वैक्सीनेशन के मोर्चे पर नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गया है। बताया गया है कि देश में अभी तक 40 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। यानी भारत में 40 करोड़ वैक्सीन की डोज़ लग चुकी है। जिसके बाद भारत सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन कराने वाले देशों में दूसरे नंबर पर आ गया है। अभी तक चीन ही केवल ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करवाया गया है। वहीं अब भारत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गया है।

Corona Vaccine

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी आंकड़े पेश किए गए हैं, जिनके मुताबिक देश भर में 31.84 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। बता दें कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान भारत में इस साल 16 जनवरी से शुरू किया गया था। जिसके बाद आज देशभर में 18 साल से ज्यादा उम्र के 40 करोड़ लोगों की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

corona virus

बात अगर आंकड़ों की करें तो देशभर में अब तक एक तिहाई से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीनेशन हो चुका है। ये उन लोगों के आंकड़े हैं जो वैक्सीन लगाने के योग्य है। यानी जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा है। बताया गया है कि अब तक 25.2 फीसदी लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ लगाई जा चुकी है। वहीं 8.7% लोग ऐसे है जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाई जा चुकी है। भारत को वैक्सीन के मोर्चे पर अभी भी लंबी लड़ाई लड़नी है। दो तिहाई लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगनी बाक़ी है।

दुर्गम स्थानों पर पहुंचा टीकाकरण अभियान

इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी एक बयान जारी किया है। जिसके मुताबिक शनिवार को भी, जम्मू और कश्मीर में दो पंचायतों ने 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए 100% टीकाकरण पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘मैं आशा और जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में दो पंचायतों के लोगों को 100% टीकाकरण के लिए बधाई देना चाहता हूं। जिस तरह से वे टीकाकरण अभियान को सबसे दुर्गम स्थानों पर ले गए हैं, वह सराहनीय है।’

vaccine

बंद किए गए टीकाकरण केंद्र

वहीं अगर टीकाकरण अभियान पर नज़र डालें तो पिछले सप्ताह के मुकाबले अब इसकी गति धीमी पड़ गई है। भारत में औसतन लगभग 40.1 लाख शॉट्स हर दिन लग रहे थे। जून के तीसरे सप्ताह से अगर तुलना की जाए तो इसमें करीब 36 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य सरकारों का भी कहना है कि उन्हें खुराक की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। कम आपूर्ति के कारण कुछ टीकाकरण केंद्रों को बंद भी कर दिया गया है।