newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress President Election Result: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए काउंटिंग जारी, आज मिलेगा पार्टी को नया अध्यक्ष

Congress President Election Result: मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर…आज देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिलेगा। 24 साल बाद पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब पार्टी को गांधी परिवार से अलग कोई अध्यक्ष मिलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदानकी आज काउंटिंग चल रही है।

नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर…आज देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिलेगा। 24 साल बाद पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब पार्टी को गांधी परिवार से अलग कोई अध्यक्ष मिलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान की आज काउंटिंग 10 बजे से चल रही है। 137 साल के इतिहास में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 6वीं बार चुनाव हुए। ये चुनाव 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में हुए हैं। आज शाम तक फैसला हो जाएगा कि कांग्रेस अध्यक्ष की कमान मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथ में जाएगी या फिर शशि थरूर के कब्जे में।

congress flag

लाइव अपडेट

शशि थरूर के इलेक्शन एजेंट सलमान सोज की तरफ से उत्तर प्रदेश के सभी वोट को रद्द किए जाने की मांग की गई है।

congress.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की वोटिंग की गिनती के बीच शशि थरूर का ट्वीट सामने आया है। थरूर ने ट्वीट कर इस मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए धन्यवाद किया है।  

लोकतांत्रिक तरीके से हुआ मतदान- खड़गे के मतगणना एजेंट

थरूर खेमे द्वारा लगाए गए वोटिंग के फर्जीवाड़े के आरोप के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे के मतगणना एजेंट गौरव गोगोई ने इस दिन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि अध्यक्ष पद के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया गया है। हम सोनिया गांधी के प्रति आभार जताते हैं जिन्होंने कठिन वक्त में भी पार्टी को मजबूती से संभाले रखा।

बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे की होगी जीत- प्रमोद तिवारी

काउंटिंग के बीच कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत का दावा किया है। तिवारी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे। इसके आगे प्रमोद तिवारी ने थरूर खेमे द्वारा लगाए गए वोटिंग के फर्जीवाड़े के आरोप पर जवाब देते हुए कहा है कि हार देखकर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

थरूर खेमे ने लगाया वोटिंग में फर्जीवाड़े का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए काउंटिंग शुरू हो चुकी है। गिनती के बीच अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर खेमे ने वोटिंग में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। शशि थरूर के चुनाव एजेंट सलमान सोज ने आरोप लगाया है कि वोटिंग में गड़बड़ी की जा रही है।

96 प्रतिशत हुआ था पद के लिए मतदान

पार्टी के लिए चुने जा रहे नए अध्यक्ष के लिए सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट ने वोट डाला। इस दौरान करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ।

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे

वोटों की गिनती AICC मुख्यालय में सुबह 10 बजे शुरू होगी।